फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दस फरवरी तक चलाया जाएगा सड़क सुरक्षा अभिय:न: भूप सिंह

दस फरवरी तक चलाया जाएगा सड़क सुरक्षा अभिय:न: भूप सिंह

Tue, 05 Feb 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
दस फरवरी तक चलाया जाएगा सड़क सुरक्षा अभिय:न: भूप सिंह

विज्ञापन
चरखी दादरी। सड़क सुरक्षा संगठन की बैठक का सोमवार को स्थानीय कार्यालय में आयोजित हुई। इसमें अनेक विषयों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ आरएसओ भूप सिंह ने की। सर्वप्रथम ट्रैफिक एवं हाईवे आईजी राजश्री के दिशा निर्देशानुसार आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी सभी सदस्यों को दी गई।

अध्यक्ष ने बताया कि दादरी में आरएसओ की टीम एसपी स्मीति चौधरी के नेतृत्व में कार्य करेगी। इस दौरान आगामी सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान पर मंथन किया गया। भूप सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस साल भी पूरे भारत में सड़क सुरक्षा सप्ताह आयोजित हो रहा है। 10 फरवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह चलेगा। दादरी क्षेत्र में सभी नागरिकों को सड़क सुरक्षा के नियमों से अधिक अवगत करवाने व दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अब संगठन जिले में कार्य करना शुरू कर देगा। इसके लिए जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन भी कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गत दिनों इस विषय पर जिले के विभिन्न स्कूलों में करवाई गई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में भी उल्लेखनीय योगदान हेतु रोहतक आईजी रेंज ने सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है। इस अवसर पर रोहतास शर्मा, मुकेश निर्मल, राजेश कौशिक, सुरेश ढाकलिया, रामकुमार वर्मा, विकास दलाल, महीप्रताप सिंह, विरेंद्र सिंह, सदीक खान, राजकुमार वर्मा, सतबीर लखेरा, कर्ण सिंह सोनी, महीपाल आर्य, विक्रम दलाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed