फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सड़क दुर्घटना में घायल ने तोड़ा दम

सड़क दुर्घटना में घायल ने तोड़ा दम

Thu, 20 Dec 2018 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल ने तोड़ा दम
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। कासनी व माजरा गांव के बीच दो बाइक की टक्कर में घायल हुए युवक ने रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।

मुरलीधर पुत्र ननुवा निवासी गांव रुरीकला थाना महोपकंड जिला महोबा ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि 13 दिसंबर को उसे सूचना मिली कि उसके पुत्र सन्तराम उर्फ अनंतराम का समसपुर माजरा व कासनी के बीच में एक्सीडेंट हो गया है। राहगीरों ने उसे सामान्य अस्पताल झज्जर में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हु़ए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसका कहना है कि संतराम उर्फ अनंतराम मोटर साइकिल लेकर खुड्डन से खेड़ी खु मार शादी में जा रहा था। जब वह कासनी गांव के करीब पहुंचा तो सामने से आ रही एक बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन

वर्जन
युवक के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। दूसरी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
- सुखबीर सिंह, एसएचओ, सदर पुलिस थाना, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed