फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सुबह तक नहीं हुई गिरफ्तारी तो चौक पर शव रखकर जाम लगाएंगे व्यापारी

सुबह तक नहीं हुई गिरफ्तारी तो चौक पर शव रखकर जाम लगाएंगे व्यापारी

Sun, 02 Sep 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
सुबह तक नहीं हुई गिरफ्तारी तो चौक पर शव रखकर जाम लगाएंगे व्यापारी
सुबह तक नहीं हुई गिरफ्तारी तो चौक पर शव रखकर जाम लगाएंगे व्यापारी
विज्ञापन

बेरी। पड़ोसी द्वारा एक मामूली झगड़े को लेकर पुलिस में दी गई झूठी शिकायत से परेशान होकर बेरी में व्यापारी धर्मेंद्र ने 30 सितंबर को जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जिसकी उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम होगा, जिसके बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। व्यापारी की मौत से क्षुब्ध सैकड़ों व्यापारी शनिवार की शाम को ही थाने में पहुंच गए। जहां पर व्यापार मंडल के प्रधान ने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर रविवार सुबह तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे शव को मुख्य चौक पर रखकर जाम लगा देंगे।

स्कूटर की डिग्गी में रखा सुसाइड नोट
मृतक धर्मेंद्र ने जहर निगलने से पूर्व एसपी के नाम के सुसाइड नोट लिखा, जिसे उसने अपने स्कूटर की डिग्गी में रख दिया। मृतक ने पत्र में अपनी मौत के लिए एक ही परिवार के पांच लोगों को जिम्मेवार ठहराया है। नोट में लिखा है कि पड़ोसी ने परेशान करने के लिए पुलिस में उसकी झूठी शिकायत दी थी।
विज्ञापन


पड़ोसी से हुआ था झगड़ा
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरी के हिंदयान पाना के धर्मेंद्र का पड़ोस के ही राजेश के साथ किसी मामले को लेकर दो दिन पहले झगड़ा हुआ था। हालांकि कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामले को रफा-दफा भी करवा दिया था। लेकिन फिर भी दूसरे पक्ष के राजेश की तरफ से धर्मेंद्र व उसके बच्चों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बोले मृतक के पिता
मृतक के पिता फूल सिंह की मानें तो आरोपी के दो भतीजे हरियाणा पुलिस में कार्यरत है और उन्हीं के दबाव में आकर पुलिस ने धर्मेंद्र को पिछले कुछ घंटों में काफी परेशान किया। उसी से आहत होकर धर्मेंद्र ने शुक्रवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। फूल सिंह का यह भी कहना है कि जहरीले पदार्थ का सेवन करने से पहले धर्मेंद्र अपने दोनों बच्चों को उनके ननिहाल गांव डीघल छोड़कर आया था। बाद में उसने बेरी के ढऱाणा मोड़ पर जहरीले पदार्थ को निगल लिया और उसकी सूचना परिजनों को फोन पर दी।


वर्जन
मृतक के परिजनों की तरफ से शिकायत दी गई है, जिसमें पड़ोस के पांच युवक को मौत का जिम्मेदार ठहराया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले के हर पहलू पर जांच की जा रही है।
सोमबीर, बेरी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed