फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सड़क हादसे में दादी की मौत, पौता घायल

सड़क हादसे में दादी की मौत, पौता घायल

Sat, 26 May 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दादी की मौत, पौता घायल
सड़क हादसे में दादी की मौत, पोता घायल
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
जाखोदा बाईपास पर वीरवार शाम एक कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी दादी की मौत हो गई। घायल युवक को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान धर्म देवी निवासी दिल्ली के तौर पर हुई है।

दरअसल, गांव भापड़ोदा में धर्म देवी का मायका है। वीरवार को वह अपने पोते अमन के साथ स्कूटी पर भापड़ोदा आ रही थी। जाखोदा बाईपास पहुंचने पर उनकी स्कूटी एक कार की चपेट में आ गई। इस हादसे में टक्कर लगने के बाद वे दूर जा गिरे और बुरी तरह से जख्मी हो गए। राहगीरों उन्हें पीजीआई रोहतक ले जाने लगे। इस दौरान रास्ते में धर्म देवी ने दम तोड़ दिया। पीजीआई के डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी है। कमल ने कहा कि उक्त कार बेहद गति में थी। कार चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ और दादी की जान चली गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस जल्द से जल्द चालक को गिरफ्तार करे। उधर, मामले के जांच अधिकारी एचसी प्रवीण ने कहा कि घायल के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही कार चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed