फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   महिला ने देवरानी के पिता पर लगाया मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

महिला ने देवरानी के पिता पर लगाया मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Tue, 22 May 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
महिला ने देवरानी के पिता पर लगाया मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
महिला ने देवरानी के पिता पर लगाया मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। सदर पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी देवरानी के पिता पर मारपीट व दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला ने अपनी शिकायत रविवार को 100 नंबर पर दर्ज कराई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि देवरानी व उसकी मां सहित दो-तीन अन्य महिलाओं ने भी आरोपी की इस काम में मदद की। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पुलिस को दी शिकायत में एक 35 वर्षीय महिला ने बताया कि रविवार को वह तथा उसका बेटा घर पर थे। उसे बुखार था और इसलिए वह कमरे में लेटी हुई थी। उसका बेटा घर पर कोई कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसकी देवरानी अपने माता-पिता व दो-तीन अन्य महिलाओं सहित उनके घर आ गई। महिला का आरोप है कि आते ही उसकी देवरानी के पिता ने उसे धक्का देकर बेड पर गिरा दिया और उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने बताया कि उसने चिल्लाना शुरू किया और खुद को छुड़वाकर बाहर आने लगी तो उसकी देवरानी की मां ने उसे कमरे में धक्का दे दिया। इसके बाद उसका बेटा छत पर जाकर मदद के लिए चिल्लाने लगा। इसी दौरान उक्त सभी लोग उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। महिला ने बताया कि मामले की जानकारी अपने पति को फोन पर दी। इसके बाद उसके पति उसे लेकर दादरी सदर थाना पहुंचा और मामले की लिखित शिकायत दी। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तीन नामजद सहित तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed