{"_id":"5aff36f54f1c1b5c798b5040","slug":"91526675189-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई से हाथापाई के मामले में पार्षद व महिला पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेई से हाथापाई के मामले में पार्षद व महिला पर केस दर्ज
Updated Sat, 19 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
लाइनपार स्थित जलघर में गत 16 मई को जेई के साथ हुई हाथापाई के मामले में पुलिस ने वार्ड-1 के पार्षद, एक महिला सहित बहराणिया बस्ती के कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जेई का उक्त लोगों पर हंगामा करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने व अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये है मामला
दरअसल, वार्ड-1 स्थित बहराणिया बस्ती में पिछले काफी समय से पेयजल समस्या गहराई हुई है। पानी की समस्या अधिक गंभीर होने पर बुधवार को बस्ती की महिलाओं में रोष पनप गया था। गुस्साई महिलाएं जलघर में पहुंच गई थी। इस दौरान महिलाओं का जलघर में मौजूद जेई अमित कुमार से विवाद हो गया था। धक्का मुक्की, हाथापाई तक की नौबत आ गई थी। लोगों के हस्तक्षेप व पानी सप्लाई खोलने पर मामला शांत हो पाया था।
वीरवार को दी शिकायत
तब तो जन स्वास्थ्य विभाग और उक्त जेई की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई। मगर वीरवार को जेई ने लाइनपार थाने में वार्ड-1 के पार्षद संदीप कुमार, महिला सुमन सहित कई अन्यों के खिलाफ शिकायत दी। इन लोगों के खिलाफ हंगामा करने, सरकारी काम में बाधा डालने सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
पार्षद का पक्ष
उधर, वार्ड-1 के पार्षद संदीप कुमार ने कहा कि महिलाएं पहले से ही वहां मौजूद थीं। वार्ड पार्षद होने के नाते लोगों की समस्या उठाना उनका दायित्व है। झगड़े की शुरुआत जेई से हुई या महिलाओं से यह तो जांच का विषय है। उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है, राजनीतिक द्वेष भावना के तहत उन पर केस दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की निष्पक्षता से जांच करे।
अधिकारी बोले
लाइनपार थाना प्रभारी संदीप कुमार ने कहा कि जेई की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-