फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अवैध रूप से डीजल की सप्लाई करते एक्साइज विभाग ने टैंकर पकड़ा

अवैध रूप से डीजल की सप्लाई करते एक्साइज विभाग ने टैंकर पकड़ा

Sat, 28 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
अवैध रूप से डीजल की सप्लाई करते एक्साइज विभाग ने टैंकर पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
दिल्ली से हरियाणा में अवैध रूप से डीजल की सप्लाई करने वाले एक टैंकर को आबकारी विभाग ने लडरावण गांव के पास पकड़ा है। विभाग ने टैंकर मालिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 56 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। बताया जा रहा है कि उक्त तेल क्षेत्र की किसी फैक्टरी में जा रहा था। सूत्रों की मानें तो दिल्ली के पेट्रोल पंपों से फैक्टरी संचालक करीब डेढ़ रुपया प्रति लीटर सस्ता तेल खरीदते हैं।
आबकारी एवं कराधान विभाग के उप-आयुक्त कुलदीप मलिक ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि गांव लडरावण में दिल्ली से डीजल की सप्लाई लेकर एक टैंकर आया हुआ है। इससे हरियाणा सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। सूचना मिलते ही वे गांव लडरावण पहुंचे और डीजल से भरे टैंकर को काबू किया।
विज्ञापन

टैंकर मालिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्होंने 56 हजार की पेनेल्टी लगाई। बताया गया है कि टैंकर में दो हजार लीटर डीजल था। जिसकी कीमत एक लाख 20 हजार रुपये है। उसी आधार पर विभाग के अधिकारियों ने जुर्माना लगाया है। उन्होंने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने टैंकर में भरे डीजल के कागजात की जांच की तो चालक नहीं दिखा पाया। चालक के पास केवल एक फिलिंग स्टेशन की पर्ची थी, उसके पास डीजल का बिल भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed