{"_id":"5aa438e04f1c1bb7758b4b31","slug":"91520711904-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार किशोरी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार किशोरी की मौत
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बेरी (ब्यूरो)।
दूबलधन चौक पर गैस टैंकर की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि मृतका की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया और राहगीरों की मदद से घायल महिला और बाइक सवार मृतका के पिता को उपचार के लिए बेरी के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल प्रर्मिला और पवन को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार यूपी निवासी पवन (33) पुत्र अवदेश पिछले कई वर्षों से बेरी के पाना बैठाण में किराए पर रहता है। शनिवार देर शाम वह बाइक पर सवार होकर पत्नी प्रर्मिला (30) , पुत्री रिंकी (12) और पुत्र अंकुश (4) के साथ गांव बाघपुर के एक विवाह समारोह में शिरकत करने जा रहा था। जब वह बेरी के दूबलधन चौक पर पहुंचा तो कलानौर की तरफ से आ रहे गैस टैंकर की चपेट में आ गया। हादसे में पवन और उसकी पत्नी प्रर्मिला, पुत्री रिंकी व पुत्र अंकुश सड़क पर जा गिरे। हादसे में टैंकर ने रिंकी को कुचल दिया, जिससे रिंकी की मौके पर ही मौत हो गई। बेरी अस्पताल से प्रर्मिला को टांग में गंभीर चोट आने, पवन चोटिल होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जबकि अंकुश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। बताया जा रहा है कि पवन की बहन की बेरी में शादी हो रखी है और पिछले कई वर्षों से बेरी के पाना बैठाण में किराए पर रहता था और रंग-रोगन का कार्य करता था।
वर्जन
बेरी के दूबलधन चौक पर गैस टैंकर की चपेट में बाइक सवार आने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर बेरी शहर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में बाइक पर सवार 12 वर्षीय रिंकी पुत्री पवन की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार प्रर्मिला पत्नी पवन, पवन पुत्र अवदेश को गंभीर चोट आने से प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया गया। महिला प्रर्मिला के बयान पर टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। रविवार को किशोरी के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
- मुकेश कुमार, शहर चौकी इंचार्ज, बेरी।