{"_id":"5a551e1b4f1c1bbf2d8b5a7f","slug":"91515527707-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ व मारपीट का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ व मारपीट का मामला दर्ज
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने ही कुछ रिश्तेदारों पर मारपीट और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि किसी काम से पशुबाड़े में जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान उसके परिवार के ही कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे बदतमीजी करने लगे। महिला ने बताया कि उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की और बुरी नीयत से उसके कपड़े भी फाड़ दिए। महिला ने बताया कि उसने घर पहुंचकर मामला की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर पुलिस थाने पहुंचे और इस संबंध में लिखित में शिकायत दी है। सदर थाना पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।