{"_id":"5a3eb9754f1c1b96368b6590","slug":"91514060149-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से चप्पल फैक्टरी स्वाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग लगने से चप्पल फैक्टरी स्वाह
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
शहर के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट-बी में स्थित एक चप्पल फैक्टरी में बीती रात भयंकर आग लग गई। शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे ब्वायलर में लगी रॉड टूटने के बाद मोटर गर्माना आग का कारण बताया जा रहा है। आग पर काबू करने के लिए बहादुरगढ़ ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के अलावा दिल्ली से भी दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। चार घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दो साल में इस फैक्टरी में दूसरी बार आग लगी है।
आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट-बी में स्थित रोहन इंडस्ट्रीज में शुक्रवार की रात करीब 10 बजे भयंकर आग लग गई। आग लगने के दौरान फैक्टरी में 15-20 कर्मचारी काम कर रहे थे। गनीमत यह रही कि इस आग की चपेट में कोई कर्मचारी नहीं आया। रोहन इंडस्ट्रीज एमआइई में 1750 नंबर प्लाट में स्थित है। यहां पर चप्पल बनाने का काम होता है। फैक्टरी मालिक जीपी सिंह ने बताया कि करीब साढ़े 9 बजे वे फैक्टरी से काम निपटाकर अपने घर की तरफ जा रहे थे। इसके बाद 10 बजे फैक्टरी में कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना दी। वे तुरंत वापस लौटे। जब तक वे फैक्टरी पहुंचे आग की बड़ी-बड़ी लपटे निकल रही थी। उस दौरान एमआइई की अग्निशमन की गाड़ी आग बुझाने में काम लगी हुई थी। इसके बाद आग बढ़ती चली गई और देखते ही देखते फैक्टरी में रखा कच्चा व तैयार माल जलकर राख हो गया। फैक्टरी मालिक ने आग से करीब एक करोड़ का नुकसान होना बताया है।
रोहतक, झज्जर और दिल्ली से भी पहुंची गाड़ियां
रात करीब 10 बजे जब चप्पल फैक्टरी में कर्मचारी काम कर रहे थे तो अचानक वहां लगे ब्वायलर में लगी रॉड टूट गई। इससे मोटर गर्म हो गई और देखते ही देखते आग लग गई। अग्निशमन की रोहतक, झज्जर और दिल्ली से भी गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
दो साल मेें दूसरी बार लगी आग
आग लगने के बाद लोगों की जुबान पर तरह-तरह की चर्चाएं थी। दबी जुबान में लोग कह रहे थे कि दो वर्षों में फैक्टरी में दूसरी बार आग लगी है। सवाल यह उठता है कि आखिर आग की वजह कोई और रही है या फिर हकीकत में ब्वायलर में आई खराबी इसकी वजह रही है। फैक्टरी मालिक तो इसे ब्वायलर में आई खराबी के कारण आग लगी बता रहे हैं। दो वर्ष पहले जब फैक्टरी में आग लगी थी तो उस दौरान फैक्टरी मालिक ने आग का कारण शार्ट-सर्किट बताया था।