फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चोरी की बाइक सहित एक दबोचा

चोरी की बाइक सहित एक दबोचा

Thu, 31 Aug 2017 02:12 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइक सहित एक दबोचा
चोरी की बाइक सहित एक आरोपी काबू
विज्ञापन

चरखी दादरी।
एंटी थेफ्ट व्हीकल टीम ने बुधवार को गश्त के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। वीरवार सुबह उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां से पुलिस अन्य खुलासों के लिए उसे रिमांड पर भी ले सकती है। आरोपी की पहचान गांव मौड़ी निवासी सतीश उर्फ खड़क सिंह के रूम में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि बुधवार को पुलिस टीम चिड़िया रोड पर गश्त कर रही थी। बलकरा मोड़ के समीप टीम ने बाइक सवार एक युवक को रूकवा लिया। जब उस युवक से बाइक के कागजात मांगे गए तो वह पुलिस को गुमराह करने लगा। इसके बाद जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बाइक चोरी की होने बात स्वीकार कर ली। इसके तुरंत बाद पुलिस ने बाइक सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अन्य वारदातों के खुलासे के लिए आरोपी सतीश उर्फ खड़क सिंह से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed