फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चोरों ने उखाड़ी चौराहे पर लगी एटीएम मशीन

चोरों ने उखाड़ी चौराहे पर लगी एटीएम मशीन

Sat, 15 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने उखाड़ी चौराहे पर लगी एटीएम मशीन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
बीती रात नजफगढ़ रोड शिव चौक पर स्थित एक एटीएम को बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। बदमाश मशीन को उखाड़कर बाहर तक खींच लाए, मगर लेकर जाने में नाकामयाब रहे। जिससे 37 लाख की लूट होने से बच गई। इस वारदात से पुलिस प्रशासन में हड़कंप हैं तो बैंक अधिकारी भी चिंतित नजर आए। बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
नजफगढ़ रोड पर बस स्टैंड से कुछ ही दूर शिव चौक पर एचडीएफसी बैंक का एटीएम हैं। बीती रात करीब साढ़े तीन बजे नकाबपोश सवार तीन युवक एटीएम के पास पहुंचे। एटीएम बूथ के पास सिक्योरिटी गार्ड नहीं था। मौके का फायदा उठाते हुए दो नकाबपोश युवक बूथ में घुस गए। जबकि एक बाहर गाड़ी में रहा। चोरी की नीयत से उन्होंने एटीएम को उठाने का प्रयास किया। जब बात नहीं बनी तो युवकों ने मशीन को लोहे की चेन से बांधा और गाड़ी से खींच लिया। इससे मशीन सीधे बूथ से बाहर आकर पड़ी। जब युवक मशीन को उठाकर गाड़ी में रखने का प्रयास कर रहे थे तो उसी वक्त वहां कोई आ गया, जिस कारण वे मशीन को उसी हालत में वहीं छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

घंटों तक सड़क पर पड़ी रही मशीन
सुबह दरवाजे के उड़े हुए परखच्चे और मशीन की हालत रात को हुई वारदात के हालात बयां कर रही थी। दूर-दूर तक दरवाजे एवं शीशे के टुकड़े बिखरे हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही शुरू की। करीब साढ़े 10 बजे तक मशीन कैश समेत सड़क पर पड़ी हुई थी। एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद बैंक कर्मियों ने मशीन को संभाला गया। बैंक अधिकारी आए तो पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकलवाई। इसके बाद बैंक के एक कर्मचारी की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गार्ड न होने का फायदा उठाया
उक्त एटीएम बूथ के पास दो और एटीएम हैं। मगर उन बूथों में मशीनों के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं है। जिस एटीएम में वारदात हुई, यह अक्सर चालू रहती है। बताते हैं कि इस एटीएम में बृहस्पतिवार की रात को ही कैश डाला गया था। शायद इसकी भनक युवकों को लग गई थी और जब ये वारदात हुई उस समय एटीएम बूथ को सिक्योरिटी गार्ड अपने घर गया हुआ था। अन्य दोनों बूथों पर भी गार्ड नहीं थे। इसी का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने लूट का यह प्रयास किया। उधर, आसपास के दुकानदारों ने पुलिस गश्त पर भी सवाल खड़े किए। लोगों ने कहा कि मुख्य मार्ग होने के बावजूद वहां पुलिस की गश्त न के बराबर है।
पहले भी हो चुकी है वारदात
इससे पूर्व पिछले साल गांव गुभाना में भी एक मशीन को लूटने का प्रयास किया गया था। वहां मशीन को गैस कटर के जरिये काटा जा रहा था। मगर किसी व्यक्ति के आने पर बीच में ही छोड़कर युवक फरार हो गए थे। मशीन में करीब साढ़े चार लाख रुपये थे। वह वारदात भी आज तक नहीं सुलझ पाई है।
नहीं रहते सिक्योरिटी गार्ड
बहादुरगढ़ के तमाम बूूथों पर रात्रि के समय सिक्योरिटी गार्ड नहीं मिलते। यही कारण है कि एटीएम बूथों में वारदात होती रहती हैं। एटीएम सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए गत 27 जून को अमर उजाला ने 50 साल का होने के बावजूद असुरक्षित एटीएम शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था।


अधिकारी बोले
शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मशीन से कैश चोरी नहीं हुआ है। बैंक कर्मी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करके यह वारदात सुलझा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed