फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लिव इन रिलेशन में रह रहे अधेड़ और महिला का मिला शव, मौत का कारण स्पष्ट नहीं

लिव इन रिलेशन में रह रहे अधेड़ और महिला का मिला शव, मौत का कारण स्पष्ट नहीं

Tue, 09 Apr 2019 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
लिव इन रिलेशन में रह रहे अधेड़ और महिला का मिला शव, मौत का कारण स्पष्ट नहीं
बहादुरगढ़। सदर थाना क्षेत्र के इसरेहड़ी गांव के माया गार्डन इलाके में किराये पर कमरा लेकर लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे अधेड़ व महिला का चार दिन पुराना शव उन्हीं के कमरे में मिला। लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार अधेड़ का शव फंदे से जबकि महिला का शव फर्श पर पड़ा था। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाया। हालांकि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। अब विसरा को पुलिस फारेंसिक लैब भेजेगी। शाहपुर निवासी स्व. ईश्वर के दो बेटे बड़ा महिपाल व छोटा बिजेंद्र है। महिपाल प्राइवेट नौकरी और बिजेंद्र गांव में खेती का काम करता है। बिजेंद्र कुमार के मुताबिक, उसके भाई महिपाल की शादी के कुछ समय बाद भी पत्नी की मौत हो गई थी। जिससे उसके दो बच्चे मनीष और अंजली हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी की मौत के बाद से वह सदमे में रहने लगा। इसी दौरान सदर थाना क्षेत्र स्थित जगरतपुर गांव निवासी विधवा सरोज से उसकी मुलाकात हुई। दोनों ने करीब एक साल पहले अपना घर छोड़ दिया। मृतक महिपाल अपने दोनों बच्चों को गांव में भाई बिजेंद्र के घर छोड़ दिया। वहीं, सरोज ने भी अपने दोनों बच्चे मायके में छोड़ दिए। मौजूदा समय में दोनों लाइनपार के इसरेहड़ी गांव के माया गार्डन में किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे। रविवार शाम करीब सात बजे शाहपुर गांव के प्रधान को सदर पुलिस ने महिपाल और सरोज की कमरे में बॉडी मिलने की सूचना दी। आनन-फानन में बिजेंद्र गांव के अन्य लोगों के साथ घटना स्थल इसरेहड़ी गांव पहुंचे।
विज्ञापन


घर वालों से नहीं रखता था मतलब
मृतक के भाई बिजेंद्र ने बताया कि जब से घर से गया तो तब से वह घर नहीं आता था। न ही किसी से मतलब रखता। इसी तरह मृतक सरोज के भाई ने बताया कि सरोज ने जब से घर छोड़कर गई। तब से वह वापस नहीं आई। दोनों अपने घर वालों से मतलब नहीं रखते थे। चार दिन से लटका महिपाल के शव से खून रिस रहा था। जबकि सरोज के शव में कीड़े पड़ गए थे। दोनों के शव पूरी तरह से फूले हुए थे। कमरे से बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने खिड़की से देखा तो महिपाल का शव गाटर में दुपट्टे के बने फंदे से लटक रहा था। यह देख स्थानीय लोग चीख उठे। शोर-शराबा सुनकर इलाके और लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


एक ही फंदे से झूले दोनों
घटना स्थल पर पहुंचे सदर इंस्पेक्टर ने अधेड़ के शव को फंदे से लटकता और महिला के शव को फर्श पर पड़ा देखा। पुलिस को आशंका है कि पहले महिला ने फांसी लगाई। इसके बाद उसी फंदे से पुरुष भी झूल गया। फिलहाल दुपट्टे को कब्जे में लेकर पुलिस ने टेस्ट के लिए लैब में भेज दिया है। इसके बारे में आसपास के लोगों और परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंट्रोल रूम की सूचना पर फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। अधेड़ फंदे से लटक रहा था, जबकि महिला का शव फर्श पर पड़ा था। दोनों शव से दुर्गंध आ रही थी। दोनों के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम कराया। दोनों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। विसरा को चंडीगढ़ भेजा जाएगा।
आनंद कुमार, प्रभारी निरीक्षक, थाना सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed