फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रिनू के हत्यारे पुलिस पकड़ से बाहर, परिजनों में रोष

रिनू के हत्यारे पुलिस पकड़ से बाहर, परिजनों में रोष

Thu, 28 Mar 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
रिनू के हत्यारे पुलिस पकड़ से बाहर, परिजनों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। लाइनपार में 19 मार्च को हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस अभी तक हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हत्या के आठ दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में रोष है। परिजनों का कहना है कि पुलिस हाथ पर हाथ धर कर बैठी है और हत्यारोपी खुले घूम रहे हैं। इस संबंध में अब वे वीरवार को डीएसपी व अन्य बड़े अधिकारियों से मिलेंगे। दरअसल, 19 मार्च की रात को लाइनपार के निवासी रितेश उर्फ रिनू की डिग्गी वाले रोड पर पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। पुरानी रंजिश के चलते की गई इस वारदात को बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने अंजाम दिया था। मृतक के परिजनों केे शिकायत पर लाइनपार के ही निवासी दो भाई अमित व नीरज और एक अन्य युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उस दौरान हत्यारोपियों की धरपकड़ के लिए लाइनपार थाने व सीआईए की दोनों टीमें जुट गई थी लेकिन आज आठ दिन बीत जाने के बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस कारण परिजनों में रोष व्याप्त है। मृतक के छोटे भाई विजय ने कहा कि पुलिस मामले में ढिलाई बरत रही है। यही वजह है कि अभी तक हत्यारोपी खुले घूम रहे हैं। हत्यारोपियों के खुले घूमने से उन्हें भी खतरा बना हुआ है। वे बार बार इस संबंध में संबंधित थाने की पुलिस से संपर्क करते हैं लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। अब वे वीरवार को डीएसपी बहादुरगढ़ से मिलकर उनके समक्ष अपनी समस्या रखेंगे। उधर, लाइनपार पुलिस की मानें तो मामले की जांच गंभीरता से चल रही है। लगातार हत्यारोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही हत्यारोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed