फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   घर पर रखा था एटीएम कार्ड, युवती के खाते से उड़ाए 40 हजार

घर पर रखा था एटीएम कार्ड, युवती के खाते से उड़ाए 40 हजार

Sat, 09 Mar 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
घर पर रखा था एटीएम कार्ड, युवती के खाते से उड़ाए 40 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी। डेबिट कार्ड बदलकर खातों से पैसे निकालने की घटनाएं तो अक्सर होती ही रहती है, मगर अब कार्ड क्लोनिंग करके खाते से पैसे निकालने का मामला सामने आया हैं। बेरी निवासी युवती मीनाक्षी पुत्री जयदयाल के खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए है। यह राशि पटना में निकाली गई हैं, बिना एटीएम कार्ड बदले उसके खाते से यह रकम निकाला गया है। युवती का कहना है कि उसका एटीएम घर में रखा हुआ है और न ही मोबाइल फोन पर कोई ओटीपी आया और न ही किसी ने फोन करके पिन पूछा और खाते से 40 हजार रुपये निकल गए। युवती के पिता जयदयाल का कहना है कि 7 मार्च को फोन-पे एप के 25-25 हजार की अलग-अलग दो ट्रांजेक्शन की थी और 8 मार्च को जब सुबह उठकर फोन पर देखा तो मैसेज आया हुआ था कि खाते से 20-20 हजार रुपये की दो ट्रांजेक्शन हो गई और खाते से 40 हजार रुपये निकल गए। जैसे ही खाते से 40 हजार रुपये निकलने का पता युवती को पता चला तो वह तुरंत बेरी स्टेट बैंक के प्रबंधक को शिकायत करने गए तो बैंक प्रबंधक ने उच्च अधिकारियों को ऑनलाइन शिकायत करने की बात कही है। मीनाक्षी का कहना था कि इससे पहले भी कई बार एप के जरिए ट्रांजेक्शन कर चुकी है।

बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। ऐसे में हो सकता है कि शातिर द्वारा एटीएम कार्ड का क्लोनिंग करके खाते से पैसे निकाले गए है। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और ऐसे में बैंक अधिकारियों की जवाबदेही बनती हैं।
विज्ञापन

पवन कुमार, बेरी शहर चौकी इंचार्ज।

मीनाक्षी द्वारा एप के जरिए ट्रांजेक्शन की गई है, हो सकता है खाते से 40 हजार रुपये की राशि निकाली गई है वह क्लोन के जरिये निकाली गई हो। इसकी शिकायत अधिकारियों को हेड ऑफिस में कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण कुमार, प्रबंधक, एसबीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed