{"_id":"5bc0f8b3bdec22693e5a2ffc","slug":"81539373235-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बाइक ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरब्रिज पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बाइक ले गए चोर
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। ओवरब्रिज पर ट्रैक्टर चालक के अचानक ब्रेक लगाने से दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक चोरी हो गई है। कलाली निवासी बाइक चालक नवीन ने इसकी शिकायत सिटी पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नवीन ने बताया कि वह अपने चाचा रमेश को उसकी बाइक पर बैठाकर दादरी लाया था। जब वह ओवरब्रिज के समीप पहुंचा तो एक ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इस कारण उनकी बाइक ट्रॉली से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद वे लोग बाइक वहीं साइड में खड़ी करके घर चले गए। सुबह जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्हें बाइक नहीं मिली। उन्होंने अपने स्तर पर पता लगाने का प्रयास भी किया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद थाने पहुंचकर लिखित में शिकायत देकर बाइक बरामदगी की गुहार लगाई।