{"_id":"5b0c640e4f1c1b896e8b5272","slug":"81527538702-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुजाना के मिडल स्कूल में विवाद, टीचर पर लगा छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुजाना के मिडल स्कूल में विवाद, टीचर पर लगा छेड़छाड़ का आरोप
Updated Tue, 29 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यापक पर लगाया छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप
बेरी।
दुजाना गांव के राजकीय मिडिल स्कूल में सोमवार को एक महिला शिक्षिका ने अपने साथी अध्यापक पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। जब शिक्षक ने सुसाइड की धमकी दी तो महिला अध्यापिका के हाथ-पांव फूल गए। उसने गांव से कुछ ग्रामीणों को बुलाया। वहीं दूसरे शिक्षक की ओर से भी कुछ ग्रामीण स्कूल पहुंच गए। इस दौरान विवाद बढ़ने की सूचना पर डीइईओ सुरेंद्र चौहान भी दुजाना स्कूल में पहुंचे। जहां पर ग्रामीणों की संख्या बढ़ते देख उन्हाेंने दुजाना चौकी पुलिस को सूचित किया। इस पर दुजाना पुलिस चौकी की ओर से स्कूल में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
शिक्षा विभाग और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मिडिल स्कूल की एक महिला अध्यापिका ने साथी टीचर पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इसके बाद टीचर ने सुसाइड की धमकी दी तो महिला अध्यापिका के हाथ-पांव फूल गए। उसने गांव से कुछ लोगों को स्कूल में बुलाया। वहीं दूसरे शिक्षक की ओर से भी कुछ ग्रामीण स्कूल पहुंच गए। घटना की सूचना शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मिली तो जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों की भीड़ को देखकर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र चौहान ने दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले को खत्म करवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों की गुटबाजी ने मामले को उलझाकर रख दिया। बाद में कुछ ग्रामीण इस बात पर अड़ गए कि स्कूल स्टाफ माहौल खराब कर रहा है, इसलिए इनका तबादला कर दिया जाए।
वर्जन
मामला गांव के दो गुटों की राजनीति के कारण बिगड़ा हुआ है। छेड़छाड़ जैसी कोई घटना स्कूल में नहीं हुई। स्कूल का स्टाफ अब गांव की राजनीति का शिकार हो रहा है। शिकायत मिली तो वे मौके पर पहुंचे थे मामला निपटा लिया जाएगा।
विज्ञापन
सुरेंद्र चौहान, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, झज्जर।
वर्जन
उनके पास छेड़छाड़ की कोई शिकायत नहीं आई है। विवाद की सूचना पर स्कूूल में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।
एएसआई नरेश कुमार, चौकी इंचार्ज, दुजाना