{"_id":"5ae4d6fe4f1c1b5c098b7046","slug":"81524946686-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर को टक्कर मारने पर ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर को टक्कर मारने पर ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंपर को टक्कर मारने पर ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज
चरखी दादरी
रावलधी-दिल्ली बाईपास पर सीसीआई फैक्ट्री के समीप डंपर को टक्कर मारने पर सिटी थाना पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। घटना में डंपर चालक को भी चोटें आई हैं और वह अस्पताल में उपचाराधीन है।
पुलिस को दी शिकायत में झज्जर जिले के गांव माजरा निवासी सत्यवान ने बताया कि वह डंपर चालक है। गत 26 अप्रैल को वह डंपर लेकर रावलधी-दिल्ली बाईपास से गुजर रहा था। सीसीआई फैक्ट्री के समीप एक तेज रफ्तार ट्राला चालक ने उसके डंपर को टक्कर मार दी। घटना में उसे भी चोटें आई और उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया लेकिन उसे ट्राले का नंबर नोट कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन नंबर के आधार पर आरोपी का पता लगाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।