{"_id":"5abff1c34f1c1bd8618b4bd5","slug":"81522528707-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति पर लात-घूसों से बोला हमला, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यक्ति पर लात-घूसों से बोला हमला, केस दर्ज
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण पर लात-घूसों से हमला, केस दर्ज
चरखी दादरी।
गांव लोहरवाड़ा निवासी एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। सदर थाना पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव लोहरवाड़ा निवासी रामफल ने बताया कि 29 मार्च की रात करीब 11 बजे गांव निवासी एक व्यक्ति ने उस पर लात-घूसों से हमला बोल दिया। पीड़ित ने बताया कि हमले में उसे गंभीर चोटें आई। जब उसने चिल्लाना शुरू किया तो परिजन आने के डर से आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने सुधीर नामक आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।