फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नेहरू कालेज के सामने दो गुटों में चले लाठी-डंडे

नेहरू कालेज के सामने दो गुटों में चले लाठी-डंडे

Wed, 17 Jan 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
नेहरू कालेज के सामने दो गुटों में चले लाठी-डंडे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
नेहरू कॉलेज के सामने दो छात्र गुटों में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में दोनों पक्षों के एक-एक छात्र को चोट आई है। एक पक्ष के घायल छात्र सुनील को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष के घायल छात्र गोविंद को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में मंगलवार शाम तक सुनील ने पुलिस को शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने गोविंद सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार नेहरू कॉलेज के सामने छात्रों के दो गुटों में चौधर को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के चलते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों में जमकर लाठी-डंडें चले। इसके चलते शहर में एक अफवाह फैल गई कि किसी युवक की मॉडल स्कूल में हत्या हो गई है। जिस पर पुलिस टीम मॉडल स्कूल में पहुंच गई।
विज्ञापन

जहां पहुंचने पर पता चला कि छात्रों के दो गुटों में चौधर को लेकर झगड़ा हुआ है। पुलिस अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से पूर्व ही दोनों गुटों के घायलों को अस्पताल में पहुंचाया जा चुुका था। झगड़े में किला कॉलोनी निवासी सुनील को गंभीर चोटें आई हैं। इसके चलते उसे पीजीआई रेफर कर दिया। सुनील नेहरू कॉलेज में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र है। वहीं, कबलाना निवासी गोविंद को भी पैर में चोट लगी है। इसके चलते उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश के अनुसार किला कॉलोनी निवासी छात्र सुनील की शिकायत पर गोविंद सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला कॉलेज में चौधर को लेकर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed