{"_id":"5a429fe24f1c1b5c0c8b551d","slug":"81514315746-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहायशी क्षेत्र से शराब ठेके बंद करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिहायशी क्षेत्र से शराब ठेके बंद करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
शराब के ठेके बंद करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
संस्था भगवती मानव कल्याण संगठन ने पार्षदों की सहमति पर शहर की बस्तियों से शराब ठेके बंद करवाए जाने की मांग को लेकर नगर परिषद चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा। नगर के विभिन्न वार्डों के पार्षदों से शराब के ठेकों को बंद करवाए जाने बारे सहमति पत्र लेकर मानव कल्याण संगठन पदाधिकारियों व पार्षदों ने चेयरमैन संजय छपारिया को ज्ञापन सौंपकर इस पर अमल किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि पार्क और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों के साथ -साथ रिहायशी क्षेत्रों में शराब के ठेके नहीं होने चाहिए। स्कूली बच्चों पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ता है। नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया से कहा कि इस शिकायत को जल्द ही संबंधित विभाग अधिकारियों के पास भेज दिया जाएगा। नप चेयरमैन ने इस मांग को जल्द ही पूरा करवाने का आश्वासन दिया है।