फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   विवाहिता की हत्या में आरोपी पति गिरफ्तार

विवाहिता की हत्या में आरोपी पति गिरफ्तार

Mon, 30 Oct 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या में आरोपी पति गिरफ्तार
विवाहित की हत्या में आरोपी पति गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव चरखी निवासी विवाहिता की मौत के मामले में सदर पुलिस ने विवाहिता के पति को गिरफ्तार किया है। विवाहिता का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में करवाया गया। सदर थाना पुलिस प्रभारी रघबीर सिंह ने बताया कि महिला का शव खेड़ी बूरा गांव के समीप नहर से बरामद हुआ था। मृतका के भाई महेंद्र ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था पुलिस ने इस संबंध में मृतका के पति, सास, जेठानी, भतीजे व ससुराल पक्ष के दो सगे संबंधियों पर हत्या का मामला दर्ज किया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि नहर में एक महिला का शव बहकर खेड़ी बूरा गांव के समीप आया हुआ है। इसके तुरंत बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला था। इसके बाद पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया था। शनिवार दोपहर बाद मृतका की पहचान चरखी निवासी सुमन (37) पत्नी जोगेंद्र के रूप में हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका सुमन के भाई महेंद्र के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया था। थाना प्रभारी रघबीर ने बताया कि मृतका के पति जोगेंद्र के महिला के साथ अवैध संबंधों के चलते यह घटना हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार को मृतका के पति जोगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के शव का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed