{"_id":"59cff7474f1c1bc9538b5165","slug":"81506801479-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल
Updated Sun, 01 Oct 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बेरी।
दूबलधन-बेरी मार्ग पर शनिवार देर रात करीब 8 बजे बाइक और दूसरे किसी वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें सामान्य अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया तथा युवक को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार गांव पाना हिन्दयाण बेरी निवासी सुमित्रा पत्नी सुखबीर अपने बेटे मोहित के साथ बाइक पर भिवानी के झोझू गांव में दवा लेने के लिए गई थी। रात को दोनों बाइक पर वापस अपने घर बेरी लौट रहे थे तो गांव दूबलधन की जवाहर लाल नेहरू नहर के पास उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मोहित की मां सुमित्रा ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। बाद में राहगीरों ने ही इस सड़क हादसे की सूचना पुलिस को देते हुए दुर्घटना में घायल हुए सुमित्रा व बेटे मोहित को उपचार के लिए बेरी सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने मोहित की हालत नाजुक देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया तथा उसकी मां सुमित्रा को मृत घोषित कर दिया।
वर्जन
दूबलधन मार्ग पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई और महिला का बेटा मोहित गंभीर रूप से घायल है। जिसको इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। मृृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया हैैैै। मृतका का शव झज्जर के सामान्य अस्पताल में रखवा दिया गया है, जिसका रविवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
- राजेश कुमार जांच अधिकारी बेरी थाना