फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   तीन हादसों में दो की मौत, दंपति जख्मी

तीन हादसों में दो की मौत, दंपति जख्मी

Wed, 20 Sep 2017 01:08 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
तीन हादसों में दो की मौत, दंपति जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
अलग-अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए तीन हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दंपति घायल हो गया। संबंधित थाना पुलिस ने एक मामले में एफआईआर और बाकी दो में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिए गए।
जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बादली और बुपनिया के बीच एक बाइक पेड़ से जा टकराई। इससे उस पर सवार मातन गांव के राजेश की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा गया। घटना को इत्तफाक मानकर रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिजनों ने बताया कि राजेश किसी कार्य से सोमवार को बाइक पर निकला था। वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से मौत
आसौदा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से बिहार के मुज्जफरपुर जिले के गांव बलिया के रहने वाले जुगल किशोर (55) की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना से टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि जुगलकिशोर यहां पर लोडर का काम करता था और किराये पर रहता है। सोमवार की रात वह आसौदा स्टेशन के नजदीक हुए एक धार्र्मिक कार्यक्रम में गया था। बाद में मंगलवार की अल सुबह जब वापस जाने के लिए रेलवे लाइन क्रास कर रहा था, तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर से दंपति घायल
जाखौदा निवासी जोगिंद्र ने बताया कि वह निजी स्कूल में शिक्षक हैं। अपनी पत्नी मीनाक्षी को दवा दिलवाने बाइक से शहर आया था। उनके पीछे-पीछे उनका छोटा भाई प्रवीन भी बाइक पर आ रहा था। जब वह कोर्ट मोड़ के नजदीक पहुंचा तो इसी बीच एक तेज गति कार के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों पति-पत्नी सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए। इस बीच कार चालक मौके से भाग गया, लेकिन उसके भाई प्रवीन ने कार का नंबर नोट कर लिया। हादसे के बाद प्रवीन दोनों को निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा। पुलिस का कहना है कि कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed