फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रेप के मामले में दिल्ली पुलिस ने दी बहादुरगढ़ में दस्तक

रेप के मामले में दिल्ली पुलिस ने दी बहादुरगढ़ में दस्तक

Sun, 09 Jul 2017 01:07 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
रेप के मामले में दिल्ली पुलिस ने दी बहादुरगढ़ में दस्तक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
रेप के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बहादुरगढ़ में दस्तक दी। टीम ने शहर के एक होटल का रिकार्ड खंगाला एवं अन्य आवश्यक जानकारी जुटाई। आरोपी के बारे में कुछ न पता चलने के बाद पुलिस टीम वापस दिल्ली रवाना हो गई।
जानकारी के अनुसार करीब चार माह पहले एक युवती ने दिल्ली पुलिस को रेप की शिकायत दी गई थी। रेप का केस दर्ज होने के बाद से आरोपी पकड़ से बाहर चल रहा है। जिस कारण दिल्ली पुलिस की सिरदर्दी बढ़ी हुई है। पुलिस लगातार आरोपी को तलाशने का प्रयास कर रही है। शक के आधार पर दिल्ली पुलिस की टीम शनिवार दोपहर बहादुरगढ़ शहर स्थित एक होटल में पहुंची। टीम में कई महिला कर्मी भी शामिल थी।
विज्ञापन

होटल में टीम ने पिछले कई महीनों का रिकार्ड खंगाला। तमाम पहचान-पत्र दस्तावेजों की गंभीरता से जांच की। काफी देर रुकने के बाद भी टीम के हाथ कोई सुराग नहीं लगा और टीम वापस लौट गई। बताते हैं कि टीम ने इसके बाद शहर के अन्य होटलों में भी दस्तक दी। इस दौरान दिल्ली पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस मौजूद नहीं थी। उधर, हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी की मानें तो दिल्ली पुलिस को शक है कि फरार चल रहा आरोपी बहादुरगढ़ के होटल में कुछ दिन ठहरा था। फिलहाल टीम को कोई ठोस सबूत नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed