फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ट्राले की टक्कर से डंपर परिचालक की मौत

ट्राले की टक्कर से डंपर परिचालक की मौत

Tue, 26 Feb 2019 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
ट्राले की टक्कर से डंपर परिचालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। गुरुग्राम रोड पर एक डंपर व ट्राले की टक्कर हो गई। हादसे में डंपर के परिचालक की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर ट्राला चालक

के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार की शाम को शहर के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और मतक के परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बरेली जिला के औरंगाबाद निवासी ब्रिजेश पुत्र रामरतन डंपर चालक सोमबीर के साथ डंपर लेकर चरखी दादरी से गुरुग्राम जा रहे थे। जब वे कलोई मोड़ के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्राले से टक्कर हो गई। घटना में ब्रिजेश की मौत हो गई। सूचना मिलते ही दुलीना पुलिस मौके पर पहुंची। इस बारे में जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed