{"_id":"5c69b0b3bdec220a742db5f6","slug":"71550430387-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से रोकने पर पुलिस टीम से उलझे गाड़ी सवार, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने से रोकने पर पुलिस टीम से उलझे गाड़ी सवार, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। शराब पीने से रोकने और घर जाने की बात कहने पर इको सवार तीन व्यक्ति पुलिस टीम से उलझ गए। उन्हें पुलिस टीम ने काबू कर लिया और सिटी पुलिस थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात पुलिस कर्मचारी गश्त कर रहे थे। जब वो परशुराम चौक के समीप पहुंचे तो तीन व्यक्ति एक इको गाड़ी में बैठकर शराब पी रहे थे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें वहां से जाने की बात कही और आगे बढ़ गए। गश्त कर जब पुलिस कर्मी वापिस लौटे तो उक्त लोग वहीं शराब पीते मिले। इस पर पुलिस कर्मियों ने दोबारा से उन्हें वहां से जाने की बात कही। इस पर उक्त व्यक्ति भड़क गए और पुलिस कर्मियों के साथ लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो गए। इसके बाद मामले की सूचना कंट्रोल रूम में दी गई। इसके तुरंत बाद पीसीआर वहां पहुंची और तीनों को काबू कर लिया। उनके खिलाफ थाने में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान नवीन, मुकेश व मनीष के रूप में हुई है।