फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सीआईए ने अमन के हत्यारे को पानीपत से किया गिरफ्तार

सीआईए ने अमन के हत्यारे को पानीपत से किया गिरफ्तार

Thu, 20 Dec 2018 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
सीआईए ने अमन के हत्यारे को पानीपत से किया गिरफ्तार
अमन की हत्या का आरोपी पानीपत से गिरफ्तार
विज्ञापन

बहादुरगढ़। गांव मांडोठी में गत 13 दिसंबर को हुई किशोर अमन की हत्या का मुख्य आरोपी सीआईए ने पानीपत से गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को हत्यारोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि में पुलिस आरोपी से उसके अन्य साथियों व वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों की जानकारी जुटाएगी।
ये है मामला
दरअसल, गांव मांडोठी के निवासी सुरजीत का अपने ही कुनबे से जमीन विवाद चल रहा था। इस विवाद ने 13 दिसंबर की सायं को खूनी रूप ले लिया। दो कारों में सवार होकर आए लोगों ने रोहद रोड स्थित सुरजीत के निर्माणधीन सर्विस स्टेशन में गोलियां चला दी थी। इस गोलीबारी में सुरजीत के साले अमन की मौत हो गई थी। सुरजीत ने कुनबे के छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी
विज्ञापन

पानीपत से हुआ गिरफ्तार
हत्या के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। लगातार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। हत्या के छह दिन बाद सीआईए बहादुरगढ़ ने पानीपत शहरी क्षेत्र से मुख्य आरोपी धर्मवीर उर्फ मोनू को काबू किया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वारदात कुबूल कर ली। सीआईए प्रभारी विवेक कुमार ने कहा कि फिलहाल आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान धर्मवीर से वारदात में शामिल रहे अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जाएगी। साथ ही वारदात के दौरान इस्तेमाल किए गए हथियारों को भी बरामद किया जाएगा। अन्य आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

..तो इसलिए हुई अमन की हत्या
दरअसल, सुरजीत की पत्नी उत्तर प्रदेश के देवरिया क्षेत्र से है। अपने भाई अमन को पढ़ाने लिखाने के लिए छह साल पहले वह उसे मांडोठी ले आई थी। 12 दिसंबर को धर्मवीर का सुरजीत क ी पत्नी से विवाद हो गया था। इस झगड़े में अमन ने अपनी बहन का पक्ष लिया था। उसी रंजिश में धर्मवीर ने अगले दिन 13 दिसंबर को साथियों सहित गोलियां चलाई, जिसमें अमन की मौत हो गई। जबकि सुरजीत ने दीवार के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed