{"_id":"5c1415a4bdec225a2729c49d","slug":"71544820132-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल जा रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल जा रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल जा रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत
झज्जर। एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपनी पत्नी और बच्चों को लेने के लिए ससुराल जा रहे एक बिजली निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की कार को वीरवार रात किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर सासरौली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना करने के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार खानपुर खुर्द गांव निवासी सत्यवान पुत्र शिशपाल बहु झोलरी बिजली निगम कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्य करता था। वीरवार को वह झोझू डोभ ढाणी में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि उसकी दो बच्ची हैं और उसकी पत्नी अपने मायके निमली गांव में गई हुई थी। वहां से उसकी पत्नी ने उसे बच्ची की तबीयत खराब होने के बारे में बताया तो वह अपनी कार लेकर उन्हें लाने के लिए चल पड़ा। गांव से कुछ ही दूरी पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में सत्यवान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई शव का शुक्रवार को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
वर्जन
मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही वाहन का पता लगा कर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अशोक कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस चौकी सासरौली।