फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दुल्हेड़ा डिपो पर वितरण सामग्री नहीं मिली पूरी, डिपो संचालक के खिलाफ केस दर्ज

दुल्हेड़ा डिपो पर वितरण सामग्री नहीं मिली पूरी, डिपो संचालक के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 27 Sep 2018 05:32 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 05:32 AM IST
विज्ञापन
दुल्हेड़ा डिपो पर वितरण सामग्री नहीं मिली पूरी, डिपो संचालक के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर दुल्हेड़ा गांव में स्थित सरकारी राशन के डिपो पर जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने चेकिंग की। चेकिंग में डिपो से काफी मात्रा में सरकारी राशन गायब मिला। जबकि सरकार की ओर से भेजे गए राशन में से केवल एक ही व्यक्ति को बिक्री की हुई मिली। इस आरोप में डिपो संचालक के खिलाफ अधिकारियों ने थाना सदर में एफआईआर दर्ज कराई है।
खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार ग्रामीणों की ओर से उन्हें लगातार डिपो संचालक के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी कि डिपो संचालक ग्रामीणों को सरकारी राशन देने की बजाय इधर-उधर कर देता है। इससे उन्हें उनका हक नहीं मिल पाता। विभाग के सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अशोक कुमार ने विभाग के निरीक्षक सपना देवी, अनीता देवी उप निरीक्षक, जेपी सैनी निरीक्षक सर्कल कार्यालय व मुख्य विश्लेषक कुलदीप सिंह को साथ लेकर दुल्हेड़ा में राजेंद्र कुमार के डिपो पर चेकिंग के लिए पहुंचे तो यहां पर ताला लटका हुआ था। उनके अनुसार सरकार की ओर से 19 सितंबर 2018 को डिपो पर राशन बांटने के लिए सामग्री भेजी गई थी। जिस समय टीम चेकिंग के लिए पहुंची तो राजेंद्र कुमार भी गांव में मौजूद नहीं था और डिपो पर ताला लटका हुआ था। गांव में पूछताछ करने पर पता चला कि उसका भतीजा सुरेंद्र सिंह उसके डिपो के कार्य में मदद करता है। अधिकारियों ने सुरेंद्र सिंह से संपर्क करके डिपो पर चाबी सहित पहुंचने के लिए कहा। सुरेंद्र सिंह राशन डिपो पर तो पहुंच गया लेकिन जब उसे डिपो खोलने के लिए कहा गया तो उसने बताया कि उसका चाचा राजेंद्र सिंह आंखों के इलाज के लिए कहीं बाहर गया हुआ है और चाबी व पीओएस मशीन उसके चाचा के पास है। काफी देर बाद सुरेंद्र सिंह द्वारा डिपो की चाबी मंगवाई गई। डिपो को खोलने पर अधिकारियों द्वारा सरकार की ओर से भेजे गए राशन की जांच की गई तो वह काफी मात्रा में कम मिला और केवल एक ही व्यक्ति को राशन दिया हुआ पाया गया।
विज्ञापन


यह भेजा गया था डिपो पर राशन
विभागीय अधिकारियों के अनुसार सितंबर माह मेें दुल्हेड़ा में राजेंद्र सिंह के डिपो पर सरकार की ओर से वितरण के लिए 75.20 क्विंटल गेहूं, 89 किलोग्राम चीनी तथा 178 लीटर सरसों का तेल भेजा गया था। जिसमें से काफी मात्रा में सामान गायब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिपो पर इतनी मात्रा में मिला राशन
खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राजेंद्र सिंह के डिपो पर सितंबर माह में वितरण के लिए भेजे गए सामान में से 19 सितंबर तक केवल एक ही व्यक्ति को राशन (20 किलोग्राम गेहूं) उपलब्ध करवाया गया था। अधिकारियों को मौके पर 63.50 क्विंटल गेहूं, 70 किलोग्राम चीनी, 144 लीटर सरसों का तेल मिला। इस प्रकार डिपो धारक के डिपो पर 11.50 क्विंटल गेहूं, 19 किलोग्राम चीनी और 34 लीटर सरसों का तेल कम पाया गया। डिपो धारक द्वारा तेल तथा चीनी अपने घर पर स्टोर की हुई थी। जबकि गेहूं डिपो स्थल पर ही उपलब्ध था। अधिकारियों ने मौके पर गांव के सरपंच को बुलाने की कोशिश की मगर वह वहां मौजूद नहीं हो सके।


क्या कहते हैं अधिकारी
थाना सदर प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की ओर से जो शिकायत डिपो धारक के खिलाफ दी गई है। उसमें राशन को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed