फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   यूनियन बैंक एटीएम उखाड़ने का प्रयास, बूथ में नहीं चल रहा थे सीसीटीवी

यूनियन बैंक एटीएम उखाड़ने का प्रयास, बूथ में नहीं चल रहा थे सीसीटीवी

Tue, 04 Sep 2018 02:05 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
यूनियन बैंक एटीएम उखाड़ने का प्रयास, बूथ में नहीं चल रहा थे सीसीटीवी
यूनियन बैंक एटीएम उखाड़ने का प्रयास
विज्ञापन

झज्जर। शहर के आर्य नगर में रविवार की रात को भारतीय विद्या मंदिर स्कूल के कोने पर स्थित यूनियन बैंक के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया गया है। लेकिन चोर एटीएम में चोरी करने में असफल रहे। घटना की सूचना शहर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने भी घटना स्थल से सबूत जुटाए हैं। लेकिन फिलहाल तक चोरों का सुराग नहीं लग पाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात के समय यूनियन बैंक की एटीएम मशीन का कांच तोड़कर पैसा निकालने का प्रयास किया गया है। लेकिन आरोपी पैसा निकालने में असफल रहे।
विज्ञापन

बैंक प्रबंधन की भी लापरवाही
आर्य नगर में लगे यूनियन बैंक के एटीएम में बैंक प्रबंधन की भी लापरवाही उजागर हुई है। एटीएम बूथ पर न लगे सीसीटीवी नहीं चल रहे थे और न ही कोई सुरक्षा गार्ड तैनात किया गया था। जानकारी करने पर मालूम हुआ कि बूथ में लगा सीसीटीवी काफी दिनों से खराब है। जो बैंक प्रबंधन की घोर लापरवाही का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों को पकड़ने में मिल सकती थी मदद
बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे अगर सही होते तो आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस को मदद मिल सकती थी। पुलिस अब आरोपियों तक पहुंचने के लिए आसपास के कैमरे खंगाल रही है। हालांकि पुलिस को एक सीसीटीवी से फुटेज मिली है, जिसमें तीन युवक एटीएम की तरफ जा रहे हैं और 15 मिनट बाद वही युवक वापस लौटते दिखे हैं।


वर्जन
एटीएम तोड़ने का प्रयास किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है, सीसीटीवी फुटेज ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
- राजेश कुमार, शहर पुलिस चौकी प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed