{"_id":"5b4110724f1c1bbc248b520d","slug":"71530990706-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी अनबन के चलते पत्नियों की हत्या के दो आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपसी अनबन के चलते पत्नियों की हत्या के दो आरोपी काबू
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
हत्या के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दोनों आरोपी पतियों को गिरफ्तार कर लिया है। बौंदकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में रानीला निवासी सोनू उर्फ अनिल को बौंदकलां निवासी आईटीबीपी के जवान गुलशन को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। सोनू पर पत्नी रेणू को जलाकर मारने का आरोप है। गत तीन जुलाई को उसके खिलाफ अचीना पुलिस चौकी में हत्या का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने बौंदकलां निवासी आईटीबीपी जवान गुलशन को भी पत्नी की हत्या के आरोप में दादरी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि वह मौके से फरार होने का प्रयास कर रहा था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने शनिवार सुबह कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
आग से झुलसी महिला रेणू ने पीजीआई में तोड़ा था दम
गत तीन जून को बौंदकलां थाना पुलिस को पीजीआई से रानीला निवासी विवाहिता की मौत की सूचना मिली थी। मौत का कारण आग से झुलसना बताया गया था। इसके बाद पुलिस टीम पीजीआई पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया था। झज्जर जिले के बिरधाना गांव निवासी मृतका रेणू की मां सुमन ने उसके पति सोनू उर्फ अनिल पर जलाकर हत्या करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद पुलिस ने अनिल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। शुक्रवार शाम पुलिस ने आरोपी को रानीला गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। शनिवार सुबह उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
फरार होने की फिराक में था आईटीबीपी जवान गुलशन
बौंदकलां। पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में आईटीबीपी के जवान को शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर शनिवार सुबह उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बता दें कि वीरवार को कस्बा निवासी आईटीबीपी जवान गुलशन ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी सुनीता की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। मृतका के भाई लक्ष्मण के बयान पर पुलिस ने मृतका के पति गुलशन पर हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम को आरोपी को चरखी दादरी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी फरार होने की फिराक में था।
विज्ञापन
वर्जन
पुलिस ने हत्या के दो अलग-अलग मामलों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार सुबह उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोपी की पहचान बौंद निवासी गुलशन व रानीला निवासी अनिल उर्फ सोनू के रूप में हुई है।
- अशोक कुमार, पुलिस प्रवक्ता।