फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अंडरपास मसला: रेलवे व पीडब्ल्यूडी ने 3.17 करोड़ का एस्टिमेट तैयार कर सरकार को भेजा, विधायक निर्माण कार्य शुरू होने तक अनशन से उठ

अंडरपास मसला: रेलवे व पीडब्ल्यूडी ने 3.17 करोड़ का एस्टिमेट तैयार कर सरकार को भेजा, विधायक निर्माण कार्य शुरू होने तक अनशन से उठ

Wed, 20 Jun 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
अंडरपास मसला: रेलवे व पीडब्ल्यूडी ने 3.17 करोड़ का एस्टिमेट तैयार कर सरकार को भेजा, विधायक निर्माण कार्य शुरू होने तक अनशन से उठ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
सी-34 फाटक पर अंडरपास निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी और रेलवे विभाग ने अपने-अपने एस्टिमेट तैयार कर बजट के लिए प्रदेश सरकार के पास भेज दिए हैं। दोनों विभागों ने इसके निर्माण के लिए तीन करोड़ 17 लाख रुपये का एस्टिमेट तैयार किया है। वहीं, आमरण अनशन पर बैठे विधायक राजदीप फौगाट का कहना है कि अंडरपास निर्माण कार्य शुरू होने तक वो अनशन पर डटे रहेंगे और वीरवार को रेलवे ट्रैक पर बैठने के एलान पर भी वो कायम रहेंगे। उन्होंने कहा कि बुधवार शाम तक अगर रेलवे के खाते में बजट नहीं डाला गया और निर्माण कार्य शुरू करने की डीआरएम ने घोषणा नहीं की तो वो लोगों के साथ मिलकर वीरवार सुबह ही रेलवे ट्रैक पर उतरकर ट्रेनों को आवागमन रोक देंगें।
गत रविवार को विधायक राजदीप फौगाट आमरण अनशन पर बैठ गए थे। इस दौरान उनका 89 किलोग्राम था। मंगलवार को उनका वजन चार किलोग्राम कम हो गया। वहीं, आमरण अनशन पर बैठे विधायक ने 48 घंटे बाद स्वास्थ्य की जांच के लिए पहुंचे वार्ड ब्वॉय को वापिस लौटा दिया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि विभाग का दावा है कि विधायक के स्वास्थ्य की नियमित रूप से एक योग्य चिकित्सक द्वारा जांच की जा रही है। उनकी जांच के लिए भिवानी नागरिक अस्पताल से एक फिजीशियन की मांग और की गई है।
विज्ञापन

दादरी के उप सिविल सर्जन डॉ. चंद्रभान ने बताया कि अनशन पर बैठे दादरी के विधायक राजदीप सिंह फौगाट के स्वास्थ्य की सुबह-शाम डॉक्टर से जांच करवाई जा रही है। अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर दीपक ने मंगलवार को उनकी सेहत की जांच की। जिसके अनुसार उनका रक्तचाप 140-100 है, और ब्लड शुगर की मात्रा 146 पाई गई है। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है। पूर्व के हेल्थ रिकार्ड को देखते हुए विधायक की स्वास्थ्य जांच के लिए एक योग्य फिजीशियन की आवश्यकता पड़ सकती है। दादरी में इस समय फिजीशियन नहीं होने के कारण भिवानी अस्पताल से चिकित्सक की मांग की गई है। डा. चंद्रभान ने बताया कि धरना स्थल पर एक एंबुलेंस 24 घंटे तैनात है, जिसमें चालक व एक ईएमटी कर्मचारी ड्यूटी पर रहते हैं। यह कर्मचारी आपात स्थिति में चिकित्सा सहायता के लिए पूरी तरह सक्षम है और हर एक घंटे बाद विधायक के ब्लड प्रेशर की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को विधायक राजदीप के आंदोलन को जिला बार एसोसिएशन, हरियाणा कर्मचारी महासंघ, सरपंच एसोसिएशन, आशा वर्कस एसोसिएशन, अग्रवाल विकास संगठन, कपड़ा यूनियन दादरी, पूर्व विधायक रणबीर मंदौला, नरेश द्वारका, राजेश फौगाट, आचार्य ऋषिपाल, राजेश सरपंच झोझू, पार्षद आनंद महरणा, मनोज वर्मा, विरेंद्र सांगवान, संजीव जैन, बबलू श्योराण, भूपेंद्र खेड़ी सनवाल, अशोक स्वामी ने अपना समर्थन दिया।

पीडब्ल्यूडी ने 97 और रेलवे ने 220 लाख का एस्टिमेट किया तैयार
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि चरखी दादरी के सीसीआई फाटक पर मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार अंडर पास का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले एक दो दिन में यह एस्टिमेट पास हो जाएगा और उसके तुरंत बाद संबंधित राशि रेलवे को जमा करवा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि रेलवे ने अपने अधिकार क्षेत्र में अंडर पास के कार्य के लिए 220 लाख रुपये का और पीडब्ल्यूडी ने 97.16 लाख रुपये का एस्टिमेट तैयार किया है।

महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन, प्रदर्शन भी किया
मंगलवार सुबह धरनास्थल पर पहुंची गांधी नगर क्षेत्र की महिलाओं ने स्टेशन परिसर पहुंचकर स्टेशन अधीक्षक सत्यवान से मुलाकात की। इस दौरान महिलाओं ने अंडरपास निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए उन्हें ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी है कि अगर बुधवार शाम तक सकारात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई तो वीरवार से वो ट्रैक जाम कर देंगी। इस दौरान महिलाओं ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन भी किया।

मेरी मंगलवार शाम ही पीडब्ल्यूडी मंत्री से बातचीत हुई है। एक सप्ताह के अंदर यह राशि सरकार जमा करा देगी। विधायक आमरण अनशन की आड़ में अपनी राजनैतिक रोटियां न सेकें।

रामकिशन शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा



हम अपनी मांगों पर अडिग है। बेहद खेद की बात है कि आमरण अनशन पर बैठे विधायक के चेकअप के लिए वार्ड ब्वॉय को भेजा गया। सरकार एक सप्ताह में नहीं बुधवार को ही राशि जमा कराएं अन्यथा वीरवार को ट्रैक जाम करने से हम पीछे नहीं हटेंगे।
राजदीप फौगाट, इनेलो विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed