फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   व्यक्ति से की मारपीट, घायल ने जातिसूचक शब्द बोलने का भी लगाया आरोप

व्यक्ति से की मारपीट, घायल ने जातिसूचक शब्द बोलने का भी लगाया आरोप

Thu, 22 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
व्यक्ति से की मारपीट, घायल ने जातिसूचक शब्द बोलने का भी लगाया आरोप
मारपीट और जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव छिल्लर निवासी एक व्यक्ति ने गांव के तीन लोगों पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप लगाए हैं। सदर थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर पर तीन नामजद के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में छिल्लर निवासी राजपाल ने बताया कि गत 19 मार्च की शाम गांव में ही उस पर तीन लोगों ने हमला बोल दिया। तीनों आरोपी उसके गांव के रहने वाले हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि तीनों लोगों ने उस पर लाठी-डंडों, पंच व लात-घूंसों से हमला बोल दिया और उसे जातिसूचक शब्द भी बोले। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेश, संजय व अमित पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed