फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   टीकरी बार्डर के नजदीक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

टीकरी बार्डर के नजदीक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

Thu, 22 Mar 2018 01:23 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
टीकरी बार्डर के नजदीक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
हरियाणा-दिल्ली सीमा (टीकरी बार्डर) के नजदीक वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मूलत: गांव कटका (उत्तर प्रदेश) का निवासी नन्हेलाल (52) पिछले कुछ वर्षों से टीकरी बार्डर स्थित कच्ची कालोनी में रह रहा था। वह बहादुरगढ़ के एमआईई क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड था। इसी फैक्टरी में उसका बेटा आकाश भी काम करता है। रोजमर्रा की तरह मंगलवार की शाम को नन्हेलाल घर से ड्यूटी के लिए निकला। करीब साढ़े सात बजे जब वह रेडक्रास के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आ रही एक गाड़ी की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

इस हादसे में उसे गंभीर चोट आई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। ड्यूटी के लिए जा रहे आकाश ने घायल पिता को देखा तो संभाला और राहगीरों की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने उसे सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान उसकी मृत्यु हो गई। नागरिक अस्पताल के डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक नन्हे लाल दो बेटों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एमआईई चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के बेटे आकाश के बयान लिए। बुधवार की दोपहर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। आकाश ने अज्ञात वाहन चालक को हादसे का दोषी ठहराया है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। एमआईई चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की जाएगी। जल्द ही वाहन चालक को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed