फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पाइप लाइन में पंचर करके तेल चोरी करने के गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

पाइप लाइन में पंचर करके तेल चोरी करने के गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Mon, 04 Dec 2017 02:21 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
पाइप लाइन में पंचर करके तेल चोरी करने के गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने अंतरजिला तेल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के एक आरोपी को काबू करके उसके कब्जे से चोरीशुदा तेल से भरे टैंकर को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने दावा किया है कि इस मामले में जुड़ी अहम जानकारियां हासिल होने की उम्मीद है।
स्पेशल स्टाफ बहादुरगढ़ के प्रभारी उप निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्य पाइपलाइन से तेल चोरी करते थे। चोरी किए गए तेल को हरियाणा सहित झज्जर जिले के साथ लगते दिल्ली के इलाका में बेचा जा रहा था। स्पेशल स्टाफ में तैनात मुख्य सिपाही कर्मवीर के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम थाना सदर बहादुरगढ़ इलाका के गांव कानोन्दा-कुलासी मोड़ के पास गश्त पर थी। टीम को सूचना मिली कि हरीश निवासी गांव भदाना जिला सोनीपत और दिनेश निवासी गांव सांखोल, जिला झज्जर पाइप लाइन से तेल चोरी करते हैं। वे दोनों पाइप लाइनों से चोरी किया हुआ तेल एक टैंकर में लिए हुए हैं और वह तेल को बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। जो कुछ ही देर में बादल की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी की। इस दौरान दूर से आते दिखाई दिए एक टैंकर को टीम ने जैसे ही रुकने का इशारा किया। वैसे ही चालक टैंकर को रोककर नीचे उतरकर भाग गया। कंडक्टर साइड में बैठे युवक को पुलिस टीम ने तुरंत काबू कर लिया। पकड़े गए युवक की पूछताछ में पहचान हरीश निवासी गांव भदाना जिला सोनीपत के तौर पर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ा गया युवक तेल से भरे टैंकर के संबंध में कोई कागजात पेश नहीं कर पाया। इस पर टीम ने चोरीशुदा तेल से भरे टैंकर समेत आरोपी को काबू कर लिया। मौका से चकमा देकर भागे आरोपी की पहचान तेल चोर गिरोह के सरगना दिनेश राठी निवासी गांव सांखोल के तौर पर हुई है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में तेल चोरी के मामले का खुलासा किया है। उसने बताया है कि चोरीशुदा तेल वे पाइपलाइन में छेद करके गांव लाडपुर दिल्ली के एरिया से चोरी किया था। तेल से भरे टैंकर में माप तोल करने पर करीब 8500 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया। इसकी मार्केट में कीमत लगभग छह लाख रुपये बताई गई है। पकड़े गए आरोपी हरीश को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है। सदर प्रभारी जसवीर सिंह ने कहा कि दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

---फोटो 9: तेल चोरी करने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
------------
पाइप लाइन से तेल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
-चोरीशुदा तेल से भरा टैंकर बरामद, दिल्ली के इलाके में बेचते थे चोरी किया गया तेल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed