फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जेल में बंद बदमाश काजू के नाम पर बर्फी वाले से मांगी 25 लाख की रंगदारी

जेल में बंद बदमाश काजू के नाम पर बर्फी वाले से मांगी 25 लाख की रंगदारी

Sun, 28 Apr 2019 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
जेल में बंद बदमाश काजू के नाम पर बर्फी वाले से मांगी 25 लाख की रंगदारी
बहादुरगढ़। जेल में बंद कर्मवीर उर्फ काजू बदमाश के नाम पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने शुक्रवार देर शाम गांव रोहद स्थित एक मिष्ठान भंडार (देसी बर्फी वाला) पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने पहले काउंटर पर गोलियां चलाकर कारिंदों को डराया फिर गल्ले में रखे 12 हजार निकाल लिए। बाद में काउंटर पर एक खत छोड़ गए। इस धमकी भरे खत में दुकानदार से 25 लाख की रंगदारी की डिमांड की गई है, रंगदारी न देने की सूरत में अगली बार जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की तह तक जाने के लिए बहादुरगढ़ पुलिस दिल्ली पुलिस से भी संपर्क साध रही है।
विज्ञापन

दरअसल, गांव बामनोली के निवासी संदीप की रोहद में देसी बफी नाम से मिठाई की दुकान है। रोजमर्रा की तरह शाम को कारिंदे काम में लगे हुए थे। कैश काउंटर पर अजय बैठा हुआ था। शाम करीब सवा सात बजे एक बाइक दुकान के बाहर आकर रुकी। बाइक पर तीन युवक सवार थे। चालक ने हेलमेट पहना था, पीछे बैठे दोनों युवकों के चेहरे कपड़े से ढके थे। दो युवक बाइक से उतरे और दुकान के अंदर घुसे। उन्होंने अजय से पेड़े का भाव पूछा तो अजय ने बताया की पेड़े नही है। इसके बाद दोनों में से एक ने पिस्तौल निकाली और काउंटर की तरफ गोली चलाई। गोली चली तो अजय काउंटर के नीचे झुक गया व अन्य कर्मचारी भी इधर-उधर हो गए। इसके बाद बदमाशों ने एक और फायर किया। फायर करने के बाद बदमाशों ने गल्ले में रखी करीब 12 हजार रुपये की नकदी निकाली। इसी बीच रंगदारी संबंधी एक पर्ची एक कारिंदे को दी। जाते-जाते दुकान के मुख्य गेट पर फिर से दो-तीन फायर किए। बदमाशों के जाने के कुछ देर बाद अजय व अन्य कर्मचारियों ने दुकान संचालक संदीप को उक्त घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना मिलते ही आसौदा थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंची। वारदात स्थल से साक्ष्य जुटाए गए। मौके से चार गोलियों के खोल मिले हैं। बदमाशों को पकड़ने के लिए इलाके में घेराबंदी की गई लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

..पर्ची में काजू बदमाश के नाम पर मांगी गई है रंगदारी
डिस्कवर बाइक पर वारदात करने आए बदमाशों ने जो पर्ची छोड़ी है, उसमें 25 लाख रुपये की डिमांड की गई है। पर्ची में दिल्ली की रोहिणी जेल में बंद कर्मवीर उर्फ काजू बदमाश का जिक्र है। रोहिणी जेल में ही उक्त फिरौती भिजवाने के लिए कहा गया है। साथ ही ये भी लिखा है कि ये तो सिर्फ ट्रेलर है। यदि रकम नहीं भेजी तो अगली बार जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है काजू बदमाश
गांव सोलधा का निवासी कर्मवीर उर्फ काजू कुख्यात बदमाश है। काजू दिल्ली के राजेश बवाना (नीरज बवाना का भाई) गिरोह का शार्प शूटर है। बदमाश काजू बदमाश पर हरियाणा व दिल्ली में हत्या, लूट सहित अन्य आपराधिक वारदातों के करीब दस केस दर्ज हैं। गत 3 अप्रैल को सीआईए बहादुरगढ़ ने गांव गुढ़ा में एकाउंटर कर कर्मवीर उर्फ काजू को पकड़ा था। इसके बाद किन्हीं मामलों में दिल्ली पुलिस उसे ले गई। गत 12 अप्रैल को दिल्ली पुलिस जब रोहिणी के एक अस्पताल में काजू का मेडिकल कराने गई तो वहां एक बदमाश ने काजू को मारने का भी प्रयास किया था। हाल ही में काजू बदमाश रोहिणी जेल में बंद है।
पहले भी हुईं दो वारदात
इस तरह की वारदात बहादुरगढ़ में पहले भी हो चुकी हैं। गत 27 जुलाई 2018 को भी सेक्टर-2 में धामड़िया किरयाणा स्टोर पर बाइक सवार बदमाशों ने इसी तरीके से वारदात की थी। पहले स्टोर में गोली चलाई, जो एक ग्राहक को लग गई थी। फिर काउंटर पर फिरौती संबंधी पर्ची रखकर बदमाश भाग गए। उक्त वारदात से दो दिन पहले 25 जुलाई को बहादुरगढ़ में रोहतक-दिल्ली रोड स्थित एक होटल के मैनेजर को गोली मारी गई। गोली मारने के बदमाश फिरौती संबंधी पर्ची होटल में छोड़ गए थे। इन दोनों वारदातों में नीटू डाबोदा गिरोह के सदस्य गौरव उर्फ मोंटी का जिक्र था।
दहशत में हैं लोग
रोहतक-दिल्ली रोड पर गांव रोहद में इस मिष्ठान भंडार के पास कई होटल ढाबे हैं। रात को हुई इस वारदात के बाद इन सभी होटल, ढाबों के संचालक व कर्मचारी दहशत में हैं। शनिवार को यह मिठाई की दुकान बंद थी। आसपास के लोगों ने जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार करने व इलाके में सुरक्षा के बंदोबस्त करने की मांग की है।

कैमरे भी हैं खराब
वैसे तो उक्त मिष्ठान भंडार में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं लेकिन पिछले कुछ समय से खराब हैं। यदि कैमरे चालू होते तो शायद पुलिस को बाइक नंबर या फिर पहचान संबंधी कुछ जानकारी प्राप्त हो जाती। फिलहाल पुलिस आसपास अन्य प्रतिष्ठानों के कै मरे चेक कर रही है।
शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़कर इस वारदात को सुलझाया जाएगा।
-बाबूलाल, एसएचओ, आसौदा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed