फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लाइन काटते समय खेत में किसान को लगा करंट, मौके पर ही तोड़ा दम

लाइन काटते समय खेत में किसान को लगा करंट, मौके पर ही तोड़ा दम

Sun, 14 Apr 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
लाइन काटते समय खेत में किसान को लगा करंट, मौके पर ही तोड़ा दम
चरखी दादरी। गांव बिरोहड़ निवासी एक किसान की शनिवार सुबह सात बजे खेत में बिजली की लाइन काटते समय करंट लगने से मौत हो गई। साल्हावास चौकी पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम दादरी के सिविल अस्पताल में कराया। पुलिस ने इस संबंध में बेटे के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

झज्जर जिले के गांव बिरोहड़ निवासी करतार अपने बेटे अनिल व अन्य परिजनों के साथ चरखी दादरी क्षेत्र में शनिवार सुबह छह बजे खेत में गेहूं की कटाई के लिए गए थे। उनके खेत के ऊपर से गुजरने वाले बिजली तारे ढीले हैं। इन तारों से चिंगारी उठती है। करतार ने गेहूं की फसल को आगजनी से बचाने के लिए लाइन बंद करने की सोची। उन्होंने खंभे पर लगा हैंडल छुआ तो अचानक करंट का जोरदार झटका लगा। करंट का झटका लगने से करतार दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख परिजन तुरंत उन्हें लेकर दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर साल्हावास चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल राकेश ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed