फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जेएलएन में गिरी स्कॉर्पियो, चालक की मौत

जेएलएन में गिरी स्कॉर्पियो, चालक की मौत

Tue, 05 Feb 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
जेएलएन में गिरी स्कॉर्पियो, चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मातनहेल। अंबोली गांव से गाड़ी का काम करवाने के लिए कोसली गए युवक का शव जवाहर लाल नेहरू कैनाल में गाड़ी के अंदर मिला है। साल्हावास व अंबोली गांव के बीच से गुजर रही जवाहरलाल नेहरू कैनाल के पुल के निकट एक स्कॉर्पियो गाड़ी नहर में गिर गई। दो दिन बाद जब लोगों ने जवाहर लाल नेहरू कैनाल की पटरी पर गाड़ी के टायरों के निशान दिखे तो ग्रामीणों ने साल्हावास पुलिस को नहर में गाड़ी व युवक की तलाश करने की बात कही। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और फायर ब्रिगेड व बोट नहर पर मंगवाकर सर्च अभियान चलाया गया। पुल से करीब 300 मीटर दूर भूरावास गांव की तरफ गाड़ी नहर में मिली। इसके बाद तुरंत प्रभाव से क्रेन मंगवाकर गाड़ी को नहर से निकलवाया गया। जिसके अंदर ही युवक का शव भी बरामद हुआ। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने भी घटना स्थल से सुबूत जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। जहां से पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। सोमवार की शाम को युवक के शव का गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया।

2 फरवरी को गया था गाड़ी का काम करवाने
जानकारी के अनुसार अंबोली निवासी सतीश पुत्र हरिचंद खेतीबाड़ी का काम करता था। वह शनिवार की दोपहर को स्कॉर्पियो लेकर कोसली में गाड़ी का काम करवाने के लिए गया था। जब वह शाम तक घर नहीं आया तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी गई। जब उसका कहीं भी सुराग नहीं लगा तो रविवार की शाम को उसके परिजन साल्हावास पुलिस थाने में पहुंचे। साल्हावास पुलिस ने युवक के लापता होने को लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। रविवार की सुबह गांव के लोगों ने नहर की पटरी पर गाड़ी के टायरों और गाड़ी फिसलने के निशान दिखाई दिए तो उन्होंने पुलिस से संपर्क साधा और पुलिस से नगर में गाड़ी व युवक की तलाश करने की बात कहीं। उसके बाद जब प्रयास शुरू किए गए तो गाड़ी व युवक का शव नहर के अंदर ही मिला। मृतक के परिजनों ने शव की शनाख्त की। मृतक के भाई धर्मबीर ने बताया कि करीब 35 वर्षीय सतीश उसका छोटा भाई था और वह खेतीबाड़ी का काम करता था। उसका पुत्र अंकित नौवीं कक्षा में पढ़ता है और पुत्री सुहानी छठी कक्षा में पढ़ रही है।
विज्ञापन


गाड़ी का हैंड ब्रेक लगा हुआ मिला
नहर से गाड़ी निकालने के बाद जब उसकी जांच की गई तो गाड़ी का हैंड ब्रेक लगा हुआ था और पटरी पर गाड़ी के टायरों के निशान के साथ फिसलने के निशान भी दिखाई दे रहे थे। पुलिस का कहना है कि स्थिति को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गाड़ी को ब्रेक लगाते समय गाड़ी नहर में गिरी है और गाड़ी को रोकने के लिए युवक ने हैंड ब्रेक लगाए हैं। लेकिन गाड़ी रुकने की बजाए नहर में जा गिरी और युवक की मौत हो गई। जब गांव के लोगों ने गाड़ी के टायरों के निशान की बात बताई तो तुरंत प्रभाव से तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर में मिली गाड़ी के अंदर ही युवक का शव मिला है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
जसवीर सिंह, एसएचओ पुलिस थाना, साल्हावास।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed