फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गली से निकल मेन रोड पर आए ट्रैक्टर से टकराई कार, बाल-बाल बचे सवार

गली से निकल मेन रोड पर आए ट्रैक्टर से टकराई कार, बाल-बाल बचे सवार

Thu, 13 Dec 2018 12:41 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
गली से निकल मेन रोड पर आए ट्रैक्टर से टकराई कार, बाल-बाल बचे सवार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। लोहारू रोड पर बुधवार दोपहर एक कार ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही घटना में कार सवार दंपति और बच्चों को चोटें नहीं आई। हादसे की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के कारणों का पता लगाया।

कार सवार आसलवास दुबिध निवासी योगेंद्र ने बताया कि चिड़िया गांव में अपने साले की शादी में शरीक होने वह अपने परिवार सहित आया था। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जब वो सिविल अस्पताल के समीप पहुंचा तो अचानक गली से निकलकर एक ट्रैक्टर मुख्यमार्ग पर उसकी कार के सामने आ गया। उसने ब्रेक लगाने का प्रयास भी किया लेकिन गाड़ी सीधी ट्रैक्टर से जा टकराई। योगेंद्र ने बताया कि गनीमत रही कि हादसे में उसकी पत्नी, उसे व बच्चों को चोटें नहीं आई। योगेंद्र ने बताया कि हादसा ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुआ और उसकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद योगेंद्र ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी और इसके तुरंत बाद सिटी पुलिस थाने से एएसआई विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों वाहनों की स्थिति का जायजा लिया। एएसआई विक्रम सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास लिखित शिकायत अभी नहीं आई है और दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है। अगर पुलिस के पास शिकायत आती है तो उसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed