{"_id":"5bef14abbdec226b327d78da","slug":"61542395051-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगरामबास दोहरा हत्याकांड: पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जगरामबास दोहरा हत्याकांड: पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। जगरामबास गांव में करीब एक माह पहले जमीनी विवाद में दो लोगों की हत्या हुई थी। जिला पुलिस ने इस मामले के चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया।
पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि बाढड़ा उपमंडल के गांव जगरामबास में गत 14 अक्तूबर को दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद हो गया था। इस मामले में सोमबीर व विकास की मौत हुई थी। इस संबंध में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपी रविंद्र, मदन व राज सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने इस मामले के चौथे आरोपी अमित को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और इसमें अभी कई गिरफ्तारियां होनी बाकी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस प्रयासरत है।