{"_id":"5b11aaff4f1c1ba56e8b5c34","slug":"61527884543-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुपनियां में जमानत पर आए युवक को मारी गोली, हालत गंभीर 19-21-09","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुपनियां में जमानत पर आए युवक को मारी गोली, हालत गंभीर 19-21-09
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुपनियां में जमानत पर आए युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
बहादुरगढ़।
गांव बुपनियां में शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार हमलावरों ने नहर के पास बैठे एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक को दो गोलियां मारकर हमलावर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायल युवक इन दिनों न्यायालय से जमानत पर आया हुआ था। उस पर गोलियां रंजिशन चलाई गई है या फिर कोई और कारण रहे, यह स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने घायल के पिता के बयानों के आधार पर गांव के ही तीन युवकों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुपनियां का निवासी करीब 20 वर्षीय मंजीत शुक्रवार की दोपहर गांव के पास से गुजर रही हुडा माइनर के पास अपने एक साथी के साथ बैठा हुआ था। दोपहर करीब पौने एक बजे बाइक सवार तीन युवक वहां आए। उनमें से एक युवक ने मंजीत पर पिस्तौल तान दी। मंजीत भागने लगा तो गोलियां चला दी। मंजीत को पेट में दो गोलियां लगी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल मंजीत को संभाला और बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत को गंभीर देते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे दिल्ली के एक निजी अस्पताल में ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।
जमानत पर बाहर है मंजीत
पुलिस के मुताबिक, मंजीत पर आर्म्स एक्ट व गाड़ी छीनने का केस है। पिछले कुछ दिनों पहले ही जमानत पर बाहर आया था। शुक्रवार को उसकी तारीख थी। तारीख पर अदालत में हाजिरी लगाने के बाद ही वह गांव लौटा था कि कुछ देर बाद यह वारदात हो गई। मंजीत पर हुए जानलेवा हमले के पीछे गांव के ही एक युवक व उसके साथियों के नाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
तीन पर केस दर्ज
कार्यवाहक सदर थाना प्रभारी श्रीभगवान ने कहा कि घायल मंजीत आईसीयू में है, उसके बयान नहीं हो पाए हैं। मंजीत के पिता जसबीर ने गांव के निवासी शेखर, प्रमोद व एक अन्य युवक पर रंजिशन जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर इस वारदात को सुलझा लिया जाएगा।