{"_id":"5b05cd8f4f1c1bd7408b75a0","slug":"61527106959-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बाइक पर धक्का मारकर गिराया, फिर पिस्टल का बट मारकर छीने मोबाइल व एक लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती बाइक पर धक्का मारकर गिराया, फिर पिस्टल का बट मारकर छीने मोबाइल व एक लाख रुपये
Updated Thu, 24 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से गिराया, फिर पिस्तौल का बट मारकर छीने एक लाख रुपये
बहादुरगढ़।
दुल्हेड़ा-बुपनियां मार्ग पर बुधवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बैंक कर्मी से एक लाख रुपये और मोबाइल छीन लिया। बदमाशों ने पहले तो चलती बाइक से धक्का देकर युवक को गिराया, फिर सिर पर पिस्टल का बट मारकर इस वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की, मगर देर शाम तक युवकों का सुराग नहीं लग पाया था। घायल बैंक कर्मचारी को झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव दूबलधन निवासी महिपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह झज्जर स्थित उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में काम करता है। बुधवार को वह लोन की किश्तें लेने के लिए गांव बुपनियां गया था। कैश कलेक्ट करने के बाद जब वह झज्जर लौटते समय बुपनियां और दुल्हेड़ा के बीच पहुंचने पर पीछे से एक बाइक उसके नजदीक आई। इसके बाद बाइक पर हेलमेट पहने दो युवकों ने उसे चलती बाइक से धक्का दे दिया। इससे वह सड़क किनारे गिर गया। उनसे बचने के लिए वह भागने लगा तो पत्थरों में उलझ कर उसका पांव फिसल गया और वह फिर से गिर गया। उक्त दोनों बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और बैग छीनने लगे। विरोध किया तो उनमें से एक युवक ने पिस्तौल निकाल ली और उसके सिर पर बट मारा। जिससे वह जख्मी हो गया। इसी बीच उक्त दोनों युवक बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब एक लाख रुपये कैश, मोबाइल व पर्स था।
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस हरकत में आई और उक्त इलाके में घेराबंदी की, मगर बदमाशों का सुराग नहीं लगा। इसके बाद एक टीम वारदात स्थल पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। एलओ सुनील व बैंक के अन्य अधिकारियों ने घायल महिपाल को झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
बैंक कर्मी निशाने पर
फाइनेंस बैंक कर्मी लुटेरों के निशाने पर हैं। इस महीने में ऐसी तीन वारदातें हो चुकी हैं। 17 मई की शाम को गांव छारा में स्कूटी सवार महिला से बैग छीन लिया गया था। उक्त महिला इसी बैंक की क र्मचारी है, वह भी कैश कलेक्ट करके वापस लौट रही थी। इसी तरह 7 मई की दोपहर मांडोठी के पास झज्जर निवासी सुरेश से बाइक सवार दो युवकों ने बैग छीन लिया था। ये दोनों वारदातें अभी तक नहीं सुलझ पाई थी कि अब 23 मई को बुपनियां के पास यह वारदात हो गई।
मई में हुई छीना झपटी की वारदातें
-4 मई को रात को जाखोदा स्थित शराब ठेके पर लूट
-7 मई को मांडोठी के पास बाइक सवार से बैग छीना
-8 मई की रात को सेक्टर-9 बाईपास पर गाड़ी छीनी
-9 मई को नजफगढ़ रोड पर युवती से बैग छीना
-10 मई को किला मोहल्ला में बाइक सवार युवकों ने सम्मोहित कर महिला से चेन अंगूठी ली।
-14 मई को परनाला रोड के पास बाइक सवारों ने रोडवेज कर्मी का मोबाइल छीना
-19 मई को किला मोहल्ला में बाइक सवार युवकों ने सम्मोहित कर महिला से सोने की चूड़ियां उतरवाई।
-23 मई को बुपनियां-दुल्हेड़ा रोड पर बट मारकर बैग छीना
अधिकारी बोले
मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उक्त युवकों को जल्द गिरफ्तार कर यह वारदात सुलझा ली जाएगी। अन्य वारदातों को भी जल्द ही ट्रेस कर लिया जाएगा।
-लोकेंद्र कुमार एडिशनल एसपी, बहादुरगढ़।
-