{"_id":"5ada3d074f1c1b3b0b8b5acb","slug":"61524251911-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक के प्रयास में ट्राला से टकराया ऑटो, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरटेक के प्रयास में ट्राला से टकराया ऑटो, चार घायल
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरटेक करते समय ट्राले से टकराया ऑटो, चार घायल
बौंदकलां। दादरी रोहतक मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह आठ बजे ऑटो चालक ने ओवरटेक के प्रयास में ट्राला से टकरा गया। हादसे में ऑटो चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। इनमें से एक घायल की गंभीर हालत को देखते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। बौंदकलां थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दादरी रोहतक मुख्य मार्ग पर एक ऑटो बस स्टैंड से कलानौर कलां रेलवे स्टेशन पर जा रहा था। ऑटो के आगे ही अनाज मंडी से गेहूं लादकर एक ट्राला जा रहा था। बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी के समीप पहुंचते ही ऑटो ने ट्राला से ओवरटेेक करने की कोशिश की तो सामने से रोडवेज बस आ जाने के कारण ऑटो चालक ओवरटेक नहीं कर पाया। इसी दौरान ऑटो ट्राले से टकरा गया। दुर्घटना में रमेश सोनी, सतबीर सिंह, साधुराम शर्मा व ऑटो चालक मनोज मालकोष घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर संदीप और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने घायलों का उपचार किया। गंभीर रूप से घायल रमेश सोनी को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया।
पौने घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस
सड़क हादसे में घायलों को मौके से लाने के लिए सीएचसी में एंबुलेंस तक भी नहीं थी। 8 बजकर 50 मिनट पर चरखी दादरी से एबुलेंस भेजी गई। जिसमें गंभीर रूप से घायल मरीज को भेजा गया। सीएचसी में एंबुलेंस नहीं होने पर ग्रामीणों ने रोष जताया। एंबुलेंस चालक ने बताया कि केंद्र की एबुलेंस खराब है। इस बारे में कार्यकारी एसएचओ सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।