{"_id":"5ac3deb74f1c1bc6618b55a3","slug":"61522785975-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर नकली कीटनाशक का सौदा करने आया, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे स्टेशन पर नकली कीटनाशक का सौदा करने आया, पुलिस ने दबोचा
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
राजकीय रेलवे पुलिस ने बीती रात स्टेशन पर नकली कीटनाशक दवा बेचने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब एक लाख रुपये की नकली कीटनाशक दवाएं बरामद हुई हैं। पुलिस ने मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
आरोपी की पहचान उकलाना मंडी निवासी कौशल के तौर पर हुई है। कौशल की उकलाना में खाद-बीज और कीटनाशक की दुकान है। कौशल पर दो कंपनियां काफी समय से उनके नाम का इस्तेमाल कर नकली कीटनाशक बेचने का आरोप लगा रही थी और लगातार उसे पकड़ने की फिराक में थी। गत सोमवार की रात को कौशल बहादुरगढ़ में रेलवे स्टेशन पर आया हुआ था। उक्त कीटनाशक कंपनियों के अधिकारियों ने जीआरपी बहादुरगढ़ को सूचना दी कि कौशल यहां स्टेशन पर काफी मात्रा में नकली दवा बेचने आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने स्टेशन परिसर में चेकिंग बढ़ा दी। कंपनी के दो अधिकारी व राजकीय रेलवे पुलिस प्रभारी मंजीत कुमार ने स्टेशन से कौशल को काबू कर लिया। कौशल की तलाशी के दौरान उसके पास से 39 बोतल और पांच किलो के 20 पैकेट मिले। दवाओं इनकी कीमत लगभग एक लाख रुपये है।
वेयर से जांच अधिकारी प्रदीप दलाल और डूपोंट के अधिकारी मनीष ने कहा कि कौशल काफी लंबे समय से उनकी कंपनियों के नाम का इस्तेमाल कर नकली प्रोडक्ट बेच रहा था। इससे कंपनी और किसानों को बेहद नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
उधर, जीआरपी प्रभारी मंजीत कुमार ने कहा कि आरोपी द्वारा स्टेशन पर दवा की सौदाबाजी करने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम तुरंत मुस्तैद हो गई और उसे काबू किया गया। मंगलवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। वह कब से यह काम कर रहा है और स्टेशन पर किससे सौदा करने आया था, इस बारे में पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।