फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हेड कांस्टेबल को फोन पर दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

हेड कांस्टेबल को फोन पर दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

Sun, 26 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल को फोन पर दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर की सेक्टर-9 पुलिस चौकी में तैनात एक हेड कांस्टेबल को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। अपने कर्मचारी को धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन हलचल मच गई है। उक्त हेड कांस्टेबल की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-9 चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल प्रीतम के अनुसार, 23 नवंबर की रात को वह चौकी में था। करीब सवा आठ बजे उसके फोन पर एक कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम सुखबीर बताया। उसने कहा कि तूने मेरे खिलाफ 307 का केस दर्ज किया है। इससे पहले भी तूने आर्म्स एक्ट में मुझे गिरफ्तार किया था। अब तेरा नंबर आ गया है। तुझे मिलते ही जान से मार दूंगा। इतना कहकर उसने फोन काट दिया। इस धमकी के बाद वह सहम गया। इसके बाद उसने चौकी में शिकायत दे दी। प्रीतम को मिली इस धमकी के बाद पुलिस प्रशासन में भी हलचल मच गई है। उसकी शिकायत पर सिटी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले के जांच अधिकारी एवं चौकी प्रभारी एसआई दलबीर सिंह ने कहा कि उक्त शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसके नंबर ट्रेस किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पहले चलाई थी गोली
सुखबीर ने 23 नवंबर की ही शाम को सेक्टर-9 स्थित शास्त्री नगर फेस 2 में आयोजित एक समारोह में गोली चलाई थी जिसमें गिरावड़ निवासी धर्मपाल घायल हो गया था। दरअसल, धर्मपाल यहां अपनी बहन के लड़के की शादी में आया हुआ था। समारोह में सुखबीर और सोमवीर के बीच झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान जब वह बीच-बचाव करने लगा तो गोली चल गई, जो धर्मपाल की अंगुली में लग गई। धर्मपाल ने सुखबीर पर हमला करने का आरोप लगाया है। जिस पर उसके खिलाफ सेक्टर-9 चौकी में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्म्स एक्ट का पर्चा दिया था
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक कुछ समय पहले सुखबीर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। उसमें तमाम कार्रवाई एचसी प्रीतम सिंह ने की थी। तब से सुखबीर उससे परिचित था। अब समारोह में गोली चलने के मामले में धर्मपाल की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ तो उसे लगा कि प्रीतम ने ही पर्चा दिया है। इसलिए ही उसने प्रीतम को फोन किया। असल कारणों की पुष्टि तो जांच पूरी होने के बाद ही की जा सकती है।

हेड कांस्टेबल को फोन पर दी जान से मारने की धमकी
-इससे पहले आरोपी ने शादी समारोह में चलाई थी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed