{"_id":"5ca654b7bdec22143c035da6","slug":"51554404535-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में दो महिलाएं हुई लापता, थाने में दी शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में दो महिलाएं हुई लापता, थाने में दी शिकायत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा। उपमंडल के अलग-अलग गांवों की दो महिलाएं संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार को लापता हो गई। महिलाओं के परिजनों ने उनकी अपने स्तर पर तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद मामले की शिकायत बाढड़ा पुलिस थाने में सौंपी गई। पुलिस ने दोनों मामलों में गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल लापता महिलाओं का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
बाढड़ा थाने में दी शिकायत में मांडी हरिया निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी भतीजे की 25 वर्षीय पत्नी बुधवार सुबह करीब 11 बजे अपने दस वर्षीय बेटे को दवाई दिलाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। शिकायकर्ता ने बताया कि परिजन महिला और बेटे की सभी जगहों पर तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। परिजनों ने पुलिस को लापता महिला व उसके बेटे के हुलिया की जानकारी देकर बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला गुमशुदगी का दूसरा मामला बड़राई गांव है। पुलिस ने इस संबंध में लापता महिला के पति की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया है। पुलिस शिकायत में महिला के पति ने बताया कि बुधवार दोपहर दो बजे तक घर पर थी, लेकिन इसके बाद बिना बताए कहीं चली गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि आस-पड़ोस और रिश्तेदारियों से पूछताछ कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। महिला के पति ने पुलिस शिकायत में बरामदगी की गुहार लगाई है। बाढड़ा थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस ने दोनों मामलों में गुमशुदगी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही लापता महिलाओं का पुलिस सुराग लगा लेगी।