फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   फंदा लगाने से व्यक्ति की मौत, पत्नी गिरफ्तार

फंदा लगाने से व्यक्ति की मौत, पत्नी गिरफ्तार

Fri, 22 Feb 2019 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
फंदा लगाने से व्यक्ति की मौत, पत्नी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-9 निवासी एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदा लगाने से पहले व्यक्ति ने मोबाइल में आधा मिनट का वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी पत्नी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। परिजनों के बयान और वीडियो के आधार पर पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान संतराम (34) के रूप में हुई है। दरअसल, झज्जर जिले के गांव सुहरा निवासी संतराम पिछले कुछ समय से बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 में पत्नी और बच्चों के साथ किराये के मकान में रह रहा था। बुधवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में उसने घर में ही फंदा लगा लिया। परिजनों ने देखा तो उसे संभाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही सेक्टर-9 चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। वीरवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। बता दें कि मृतक दो बेटियों का पिता था। संतराम की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। उसके बाद संतराम ने संतोष से विवाह किया था।

इस घटना ने तब नया मोड़ ले लिया जब मृतक के भाई मुकेश ने संतोष पर संतराम को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। संतराम का मोबाइल चेक किया तो उसमें करीब आधा मिनट की एक वीडियो क्लिप मिली। फंदा लगाने से पूर्व बनाई गई इस वीडियो में संतराम कह रहा है कि..उसकी पत्नी संतोष ने उसे बर्बाद कर दिया, सारी जमीन बिकवा दी और कहीं का नहीं छोड़ा और मुझे मरने के लिए मजबूर कर दिया। वीडियो और मुकेश के बयान के आधार पर पुलिस ने 306 की धारा के तहत केस दर्ज किया और आरोपी संतोष को गिरफ्तार कर लिया। उधर, सेक्टर 9 चौकी प्रभारी एसआई सुरेश ने कहा कि आरोपी महिला को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed