फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   स्विफ्ट में शराब बेचने की फिराक में घुम रहा युवक दबोचा, 120 बोतल बरामद

स्विफ्ट में शराब बेचने की फिराक में घुम रहा युवक दबोचा, 120 बोतल बरामद

Sun, 03 Feb 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
स्विफ्ट में शराब बेचने की फिराक में घुम रहा युवक दबोचा, 120 बोतल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। साहुवास गांव में स्विफ्ट गाड़ी में शराब बेचने की फिराक में घूम रहे युवक को सदर थाना पुलिस ने काबू किया है। आरोपी के खिलाफ सदर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। उसकी पहचान घिकाड़ा निवासी विपिन के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी से स्विफ्ट कार और शराब बरामद कर ली है।

पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि सदर थाना प्रभारी जगराम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक साहुवास गांव में शराब बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना देने वाले ने पुलिस को युवक की गाड़ी का नंबर भी बताया था। इस आधार पर थाना प्रभारी ने मुख्य सिपाही सोमबीर के नेतृत्व में एक टीम गठित कर साहुवास गांव में दबिश देने के लिए भेजा। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर स्विफ्ट गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 120 बोतल देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में गाड़ी चालक ने अपना नाम विपिन वासी घिकाड़ा बताया। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी सहित गाड़ी व बरामद शराब को थाने ले आई। यहां आरोपी विपिन के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed