{"_id":"5c520654bdec22094a2c797e","slug":"51548879444-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धांधलान सरपंच के घर आगे की हवाई फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बेरी। धांधलान गांव में मंगलवार की रात को सरपंच के घर के आगे अज्ञात युवकों द्वारा हवाई फायर करने का मामला सामने आया हैं। सरपंच के घर के बाहर हवाई फायर करने की सूचना मिलने के बाद डीघल चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। सरपंच के घर के बाहर हवाई फायर करने वाले युवकों की पहचान नहीं हो पाई। गांव धांधलान के सरपंच बीरेंद्र सिंह उर्फ ढिल्लु ने बताया कि वह मंगलवार रात को विवाह समारोह में शरीक होने के लिए गुरुग्राम गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी और बेटा थे। रात को जब उसका बेटा बाथरूम करने के लिए उठा तो उसने घर के बाहर एक काले रंग की गाड़ी दिखाई दी। जिसमें बैठे युवकों ने घर के बाहर हवाई फायर किए। हवाई फायर करने की सूचना तुरंत सरपंच की पत्नी ने कंट्रोल रूम में दी। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद डीघल चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची ओर सरपंच के परिजनों से जानकारी ली। अंधेरा होने के कारण अज्ञात युवकों की पहचान नहीं हो पाई। डीघल चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही हैं। इस बारे में चौकी इंचार्ज जगबीर सिंह ने बताया कि गांव धांधलान के सरपंच के घर के बाहर हवाई फायर होने की सूचना कंट्रोल रूम से मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया ओर सरपंच द्वारा लिखित में शिकायत देने के बाद मुकदमा दर्ज कर जो भी कार्रवाई होगी, अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।